1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 500 से अधिक टेस्ट विकेट ले चुके स्टुअर्ट ब्रॉड मैदान में क्यों ले रहे थे 'इन्हेलर', जन्मजात बीमारी आई सामने

500 से अधिक टेस्ट विकेट ले चुके स्टुअर्ट ब्रॉड मैदान में क्यों ले रहे थे 'इन्हेलर', जन्मजात बीमारी आई सामने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2020 12:30 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 12:30 pm IST

पाकिस्तान की टीम दिन के खेल का अंत होने तक 5 विकेट पर सिर्फ 126 रन ही बना पाई। जिसमें इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो जबकि ब्रॉड, कुर्रन और वोक्स ने भी एक-एक विकेट लिया।   

Stuart Broad- India TV Hindi
Stuart Broad Image Source : GETTY

पाकिस्तान के खिलाफ घने काले बादलों और बारिश के बीच इंग्लैंड के गेंदबाजों ने साउथैम्पटन के मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जबरदस्त गेंदबाजी का नजारा पेश किया। जिसके चलते पाकिस्तान की टीम दिन के खेल का अंत होने तक 5 विकेट पर सिर्फ 126 रन ही बना पाई। जिसमें इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो जबकि ब्रॉड, कुर्रन और वोक्स ने भी एक-एक विकेट लिया। 

वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की तरफ से पहले दिन की शुरुआत में ही चौथा ओवर डालने के बाद टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट ले चुके स्टुअर्ट ब्रॉड को इन्हेलर ( सांस लेने वाला यंत्र ) लेते देखा गया। उसके बाद ब्रॉड ने फिर गेंदबाजी की और पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली को उन्होंने चलता कर ही दिया था कि स्लिप में उनका कैच ड्राप हो गया था। हलांकि ब्रॉड यहीं नहीं रुके उसके बाद उन्होंने पूरे दिन 13 ओवर गेंदबाजी करने के बाद 1 विकेट हासिल किया। 

इस तरह आपको बता दें कि क्रिकेट जगत में स्टुअर्ट ब्रॉड एकमात्र ऐसे टेस्ट गेंदबाज हैं जो टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक विकेट ले चुके हैं और वो पिछले 14 सालों से अस्थमा का शिकार भी है। उनका सिर्फ एक और दूसरे लंग्स का आधा यानि डेढ़ हिस्सा लंग्स ( फेफड़ों ) का काम करता है। 

गौरलतब है कि अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में ब्रॉड ने ये बात कई सालों तक छिपा रखी थी मगर साल 2015 में एशेज सीरीज के दौरान सभी को ब्रॉड की इस बीमारी का पता चल गया था। इस सीरीज से पहले के ट्रेनिंग कैम्प में ब्रॉड को इस बीमारी को लेकर खुलासा करना पड़ा था। ब्रॉड ने डेली मेल में लिखा, "मेरे टीम के साथी चौंक गए थे जब मैंने उन्हें बताया कि मेरा डेढ़ लंग्स काम करता है। क्योंकि मैं तीन महीने पहले ही पैदा हो गया था और काफी कमज़ोर भी था।" 

ब्रॉड ने आगे कहा, "जब मैं पैदा हुआ था तब मैं बहुत छोटा था, मूल रूप से मौत के दरवाजे पर था, मेरा एक फेफड़ा कभी भी पूरी तरह से विकसित नहीं हुआ। इसलिए मैं अस्थमा (दमा) का शिकार हूं और एक इन्हेलर ले रहा हूं। इसने मुझे एक खिलाड़ी के रूप में कभी प्रभावित नहीं किया है, लेकिन यह विचार कि मैंने अपना पूरा करियर सभी से आधे लंग्स कम होने के बावजूद बनाया तो काफी आश्चर्य होता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।