नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज (मंगलवार) से शुरु हुई सीरीज के पहले ही मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ से बेशक रोहित शर्मा ने उम्दा बल्लेबाजी की हो, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने ये लक्ष्य भी बौन साबित हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से कप्तान स्टीवन स्मिथ (149) और जॉर्ज बेले (112) की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। इन पारियों की बदौलत कंगारुओं ने वाका क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) की उम्दा पारियों की मदद से भारत ने 3 विकेट पर 309 रन बनाए थे। टीम इंडिया की इस हार के बाद अलग अलग मंचों पर चर्चाएं शुरु हो गई हैं, लेकिन हम अपनी खबर में उन कारणों के बारे में बताएंगे कि आखिर टीम इंडिया हारी क्यों?
- जॉर्ज बेली और स्टिवन स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 242 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच पांचवें ओवर में ही पेविलियन लौट गए थे। लेकिन इसके बाद बेली और स्मिथ ने मैच की तस्वीर बदल कर रख दी।
- स्मिथ और बेली दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली। स्मिथ ने 149 रन बनाए। जबकि बेली ने 112 रनों की पारी खेली। स्मिथ का भारत के खिलाफ 100.33 की औसत है। जबकि बेली भारत के खिलाफ 85 की औसत से रन बनाते हैं।
- ऑस्ट्रेलियाई पारी के 26 वें ओवर में 19 ओवर बने। अश्विन ने इस ओवर में 19 रन खर्च कर दिए। बेली ने इस ओवर में एक छक्का और स्मिथ ने दो झन्नाटेदार चौके लगाए।
- उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार लाइन और लेंथ से भटके हुए नजर आए। इन दोनों ने 19 ओवर में 96 रन खर्च किए, जबकि इन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
- धोनी के फेवरेट गेंदबाज रवीन्द्र जडेजा फ्लॉप रहे। जडेजा ने 9 ओवर में 61 दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।