1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! IPL में किसने किसकी जासूसी करने को कहा...?

OMG! IPL में किसने किसकी जासूसी करने को कहा...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 30, 2017 06:22 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 06:22 pm IST

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 10वां संस्करण अगले हफ़्ते शुरु होने जा रहा है और ज़ाहिर है पैसे लबालब इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का सब कुछ दांव पर लगा रहता है। अभी तक

Spy- India TV Hindi
Spy

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 10वां संस्करण अगले हफ़्ते शुरु होने जा रहा है और ज़ाहिर है पैसे लबालब इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का सब कुछ दांव पर लगा रहता है। अभी तक तो आपने मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग के बारे में सुना था लेकिन मामला जासूसी तक पहुंच गया है। 

दरअसल सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने गुरुवार को जासूसी का ख़ुलासा किया। उन्हें उनके कप्तान जो रुट ने जासूसी का काम सौंपा है लेकिन स्टोक्स को समझ नहीं आ रहा है कि वह जासूसी करें तो कैसे करे क्योंकि ये जासूसी उन्हें अपने IPL टीम कप्तान की करनी है।

स्टोक्स ने मीडिया से कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ की जासूसी करने के अपने कप्तान जो रूट के आदेश का कैसे पालन करें। स्टोक्स को आईपीएल की टीम ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने खरीदा है और स्मिथ इस टीम के कप्तान हैं। 

स्टोक्स ने साफ तौर पर इसको लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं।

स्मिथ को भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। एलिस्टर कुक के स्थान पर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए कप्तान रूट ने कुछ दिनों पहले कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि स्टोक्स आईपीएल में खेल कर जब लौटेंगे तब वह न सिर्फ पैसा लेकर आएंगे बल्कि स्मिथ के बारे में अहम जानकारी भी लाएंगे जो एशेज सिरीज़ में उन्हें मदद करेगी। 

राष्ट्रीय राजधानी में पुणे के संवाददाता सम्मलेन में स्टोक्स ने कहा, "मैं नहीं जानता कि मैं यह एक टीम में रहते हुए कैसे करुंगा। मेरे लिए यह मुश्किल होगा।"

रूट के कप्तान बनाए जाने के बाद स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का ऊप-कप्तान बनाया गया है। 

स्टोक्स आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं इस पर स्टोक्स ने कहा, "मुझे इतनी बड़ी रकम मिलेगी इस बात की उम्मीद नहीं थी। जब कुछ टीमें होती हैं तो आपको पता नहीं होता की कौन आपको खरीदेगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा और अपनी कीमत को सही ठहराना चाहूंगा।"

स्टोक्स से जब पूछा गया कि क्या उन पर इस आईपीएल में महंगे खिलाड़ी होने के नाते दवाब होगा तो उन्होंने मज़ाहिया लहजे में कहा, "हां मुझ पर दवाब है संजीव गोयनका की तरफ से।"

संजीव गोयनका पुणे की टीम के मालिक हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल