1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WI vs SL T20 World Cup: आज के रोमांचक मुकाबले के लिए ये हो सकती है आपकी ड्रीम टीम

WI vs SL T20 World Cup: आज के रोमांचक मुकाबले के लिए ये हो सकती है आपकी ड्रीम टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 04, 2021 04:23 pm IST,  Updated : Nov 04, 2021 04:24 pm IST

T20 विश्व कप का सुपर 12 ग्रुप 1 का मुकाबला आज वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा।

WI vs SL T20 World Cup: probable Playing 11, Dream11...- India TV Hindi
WI vs SL T20 World Cup: probable Playing 11, Dream11 Prediction, Squads, Where to watch streaming Image Source : GETTY

मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज को अगर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसको बल्लेबाजी की अपनी कमजोरियों को दूर करके श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाले मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। पहले दो मैचों में हार के बाद वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन रन की करीबी जीत से अपनी उम्मीदें जीवंत रखी। आज का मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। ये मैच आज आप भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर होगी।

आज के मुकाबले के लिए ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

वेस्ट इंडीज- क्रिस गेल, एविन लुईस, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, अकील होसेन, रवि रामपॉल

श्रीलंका- पथुम निसानका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुसमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा

WI vs SL की ड्रीम टीम बनाने के लिए आप इन खिलाड़ियों को कर सकते हैं शामिल-

विकेटकीपर- निकोलस पूरन

बल्लेबाज- भानुक राजपक्षे, एविन लुईस, चरित असलंका, पथुम निसानका

ऑलराउंडर्स- जेसन रॉय (उप कप्तान), वनिंदु हसरंगा (कप्तान), रोस्टन चेज

गेंदबाज- रवि रालपॉल, अकील होसेन, महेश थीक्षाना

WI vs SL T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ अपनी धुंधली उम्मीदें बरकरार रखने उतरेगा वेस्टइंडीज

स्क्वॉड्स

वेस्टइंडीज- कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन (वीसी), फैबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज़, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, ओबेद मैककॉय, लेंडल सिमंस, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर

श्रीलंका- दासुन शनाका (कप्तान), कुसल जनीथ परेरा, दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा, पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, महेश थेकशाना, अकीला दनंजया, अकिला धनंन्जय, बिनुरा फर्नान्डो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल