1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूलैंड्स वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हुए मुल्डर

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूलैंड्स वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हुए मुल्डर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 29, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 04:34 pm IST

मेजबान टीम ने मुल्डर के अलावा तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स, डेल स्टेन और क्विंटन डी कॉक भी टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूलैंड्स वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हुए मुल्डर - India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ न्यूलैंड्स वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हुए मुल्डर    Image Source : GETTY

न्यूलैंड्स (दक्षिण अफ्रीका)। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ बुधवार को यहां होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मैच के लिए हरफनमौला खिलाड़ी वियाम मुल्डर को टीम में शामिल किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक सात वनडे मैच खेल चुके मुल्डर ने पिछले साल सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। मेजबान टीम ने मुल्डर के अलावा तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स, डेल स्टेन और क्विंटन डी कॉक भी टीम में शामिल किया है। 

दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी पर चल रही है। 

टीम : फॉफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), ब्यूरेन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, इमरान ताहिर, एडेन मारक्रम, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, ड्वैन प्रिटोरियस, कगिसो रबादा, तबरैज शम्सी, डेल स्टेन, रासी वान डेर डुसेन, वियाम मुल्डर। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।