1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs IND : पहले टेस्ट मैच में इस खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहते हैं अजिंक्य राहणे

NZ vs IND : पहले टेस्ट मैच में इस खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहते हैं अजिंक्य राहणे

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2020 11:15 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 11:15 am IST

रहाणे ने कहा कि सीम लेती पिचों पर सही मानसिकता के साथ उतरना जरूरी है । गेंदबाजों पर भी सपाट पिचों पर गेंदबाजी करते समय यही बात लागू होती है । उन्हें सपाट पिचों पर 20 विकेट लेने का भरोसा होना चाहिये ।

New Zealand vs India, Ajinkya Rahane, Wellington, First Test, cricket news, NZ vs IND, Basin Reserve- India TV Hindi
Ajinkya Rahane and Virat kohli  Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेजबान टीम का पलड़ा भारी बताते हुए कहा कि बेसिन रिजर्व की उछाल भरी पिच पर पहली पारी में 320 रन का स्कोर अच्छा माना जायेगा । रहाणे ने कहा ,‘‘ घरेलू हालात में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी होगा । उन्हें पता है कि कैसी गेंद डालनी है और बल्लेबाजों को पता है कि कौन से शॉट खेलने हैं ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ एक ईकाई के रूप में हमें हालात के अनुरूप तेजी से ढलना होगा । न्यूजीलैंड के हर मैदान का आकार अलग है ।’’ 

भारत ने 2014 में लॉडर्स पर और 2018 में एडीलेड पर पहली पारी में 300 से कम स्कोर बनाकर जीत दर्ज की और रहाणे के अनुसार वेलिंगटन में भी ऐसा हो सकता है । उन्होंने कहा ,‘‘ पहले बल्लेबाजी करते हुए आपकी मनोदशा एकदम सकारात्मक होती है । ऐसा नहीं है कि पहले गेंदबाजी करने पर ऐसा नहीं होता । भारत के बाहर पहली पारी में 320 या 330 का स्कोर अच्छा कहा जायेगा ।’’ 

रहाणे ने कहा ,‘‘ हमने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जितने मैच जीते, पहली पारी में 320 या 350 के करीब रन बनाये थे ।’’ भारतीय उपकप्तान ने कहा ,‘‘ हमें पता है कि हमारे गेंदबाज हर हालात में विकेट ले सकते हैं लेकिन टास हारने पर पहले बल्लेबाजी करनी पड़े तो पता होना चाहिये कि हालात का सामना कैसे करना है ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ सीम लेती पिचों पर सही मानसिकता के साथ उतरना जरूरी है । गेंदबाजों पर भी सपाट पिचों पर गेंदबाजी करते समय यही बात लागू होती है । उन्हें सपाट पिचों पर 20 विकेट लेने का भरोसा होना चाहिये ।’’ 

रहाणे ने कहा कि पिच के भीतर की नमी के कारण गेंद को कुछ टर्न मिलेगा । उन्होंने कहा ,‘‘ गेंद टर्न ले सकती है क्योंकि विकेट के भीतर नमी है । शायद हर दिन पहले सत्र में गेंद टर्न ले । न्यूजीलैंड में पिचें आम तौर पर दो दिन के बाद बल्लेबाजी के लिये अच्छी होती है । ऐसे में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी क्योंकि अश्विन और जडेजा दोनों विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल