1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या चैम्पियंस ट्रॉफी के सबसे सफल विकेटकीपर बन पाएंगे धोनी?

क्या चैम्पियंस ट्रॉफी के सबसे सफल विकेटकीपर बन पाएंगे धोनी?

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2017 09:03 pm IST,  Updated : May 27, 2017 11:15 pm IST

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धोनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

MS dhoni- India TV Hindi
MS dhoni

लंदन: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में श्रीलंका के विकेटकीपर कुमार संगकारा ने अब तक सबसे अधिक 33 शिकार किए हैं लेकिन सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के महेंद्र सिंह धोनी उन्हें चुनौती देते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अब तक 11 मैचों में कुल 15 शिकार किए हैं। उनके नाम 11 कैच और चार स्टम्पिंग हैं। संगकारा ने 22 मैचों में 33 शिकार किए हैं। संगकारा ने 28 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं।

संगकारा के बाद आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (25 शिकार, 23 कैच, 2 स्टम्प) का नाम आता है लेकिन वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (19 शिकार, 17 कैच, दो स्टम्प) हैं।सक्रीय खिलाड़ियों में धोनी के बाद इंग्लैंड के जोस बटलर हैं, जिनके नाम नौ शिकार हैं। इसके बाद भारत के दिनेश कार्तिक (तीन शिकार) और इंग्लैड के इयोन मोर्गन (3 शिकार) का नाम है।

धोनी के सामने संगकारा का रिकार्ड ब्रेक करने की चुनौती है। वैसे भी यह उनका अंतिम चैम्पियंस ट्रॉफी हो सकता है। वह टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है। वह एकदिवसीय तथा टी-20 खेल रहे हैं लेकिन यह उनके करियर का अंतिम पड़ाव है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल