1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केन विलियम्सन और ट्रेंट बोल्ट की न्यूजीलैंड T20 टीम में वापसी

केन विलियम्सन और ट्रेंट बोल्ट की न्यूजीलैंड T20 टीम में वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 12, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 03:57 pm IST

बल्लेबाज और कप्तान केन विलियम्सन के अलावा ट्रेंट बाउल्ट को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में वापस बुलाया गया है।

केन विलियम्सन और...- India TV Hindi
केन विलियम्सन और ट्रेंट बोल्ट की न्यूजीलैंड T20 टीम में वापसी Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| बल्लेबाज और कप्तान केन विलियम्सन के अलावा ट्रेंट बाउल्ट को पाकिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में वापस बुलाया गया है। यह दोनों तीन मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए टीम में उपलब्ध रहेंगे। पहला मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 20 और तीसरा मैच 22 दिसंबर को खेला जाएगा। टीम में हालांकि रॉस टेलर को नहीं चुना गया है। ग्लेन फिलिप्स और डेवन कॉन्वे को टीम में शामिल किया गया है। पहले टी-20 मैच में मिशेल सैंटनर को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक बयान में कहा, "वेलिंग्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीन दिन बाद ही टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। विलियम्सन और बाउल्ट, टिम साउदी, काइल जेमिसन और डार्ली मिशेल के साथ दूसरे और तीसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

सोशल मीडिया पर 'सुल्तान' बने डेविड वार्नर, सलमान खान के फैंस हुए हैरान

चयनकर्ता गेविन लार्सन ने कहा कि यह उनके द्वारा किया गया सबसे चुनौतीपूर्ण चयन था। उन्होंने कहा, "फॉर्म, चोटें और सीरीज का ओवरलैप होने का कारण चयन में परेशानी आई।"

उन्होंने कहा, "केन और बाउल्ट जैसे खिलाड़ियों का टीम में लौटना शानदार है। यह दोनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में नहीं हैं। विलियम्सन दूसरे और तीसरे मैच में टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन हमें निश्चित तौर पर विलियम्सन और साराह के पहले बच्चे के जन्म का इंतजार करना होगा। ईडन पार्क में खेले जाने वाले पहले मैच के लिए मार्क चैपमैन को टीम में चुना गया है। वह सीरीज के बाकी बचे मैचों में विलियम्सन के लिए स्टैंड बाई रहेंगे।" लॉकी फग्र्यूसन भी चोट के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं।

भारतीय गेंदबाजों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं मार्कस हैरिस

न्यूजीलैंड टीम पहले टी-20 के लिए : मिशेल सैंटनर (कप्तान), टॉड एस्ले, डग ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉन्वे, जैकब डफी, मार्टिन गुप्टिल, स्कॉट कुगलेजिन, जिम्मी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेइफेर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, ब्लैयर टिकनेर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल