1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डुनेडिन टेस्ट: विलियमसन के शतक से न्यूजीलैंड को बढ़त

डुनेडिन टेस्ट: विलियमसन के शतक से न्यूजीलैंड को बढ़त

 Written By: IANS
 Published : Mar 10, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 04:18 pm IST

डुनेडिन: कप्तान केन विलियनसन (130) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी

kane Williamson- India TV Hindi
kane Williamson

डुनेडिन: कप्तान केन विलियनसन (130) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 341 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 रनों की बढ़त ले ली है। इस पारी में मेजबान टीम के लिए जीत रावल (52) और बी. जे. वॉटलिंग (50) की ओर से लगाए गए अर्धशतकों ने भी अहम भूमिका निभाई। 

पहले दिन गुरुवार को तीन विकेट खोकर 177 रनों से आगे खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुक्रवार को अपने खाते में 164 रन जोड़े। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज विलियमसन ने जीतन पटेल (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन ही जोड़े थे कि 19 रन ही जोड़े थे कि वेर्नोन फिलेंडर ने पटेल को आउट कर पवेलियन भेजा। 

इसके बाद मोर्ने मोर्केल ने विलियमसन का साथ देने आए जेम्स नीशम (7) को ज्यादा देर मैदान पर टिकने नहीं दिया और उन्हें आउट कर न्यूजीलैंड टीम का पांचवां विकेट गिराया। 

नीशम के आउट होने के बाद पारी को विलियमसन के साथ आगे बढ़ाने उतरे वॉटलिंग ने छठे विकेट के लिए 84 रनों की अहम साझेदारी की। इस साझेदारी के बीच विलियमसन ने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक भी पूरा किया, लेकिन कगीसो रबाडा ने विलियमसन को शतक के बाद मैदान पर ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और क्विंटन डीकॉक के हाथों कैच आउट कर टीम को बड़ा झटका दिया। 

विलियमसन ने अपनी पारी में खेली गईं 241 गेंदों पर 18 चौके लगाए। मोर्केल ने मिशेल सेंटनर (4) को वॉटलिंग के साथ मैदान पर टिकने नहीं दिया और उन्हें 297 के कुलयोग पर आउट कर पवेलियन भेजा।

फॉर्म में आए केशव महाराज ने न्यूजीलैंड के अंतिम बचे तीन बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेजा और इसी के साथ मेजबान टीम की पहली पारी समाप्त हो गई। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं फिलेंडर और मोर्केल को दो-दो, जबकि रबाडा को एक सफलता मिली। 

न्यूजीलैंड की पहली पारी समाप्त होने के बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने स्टम्प्स तक एक विकेट गंवाकर 38 रन बनाए हैं। स्टीफन कुक को ट्रेंट बाउल्ट ने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और वॉटलिंग के हाथों कैच आउट कर पवेलियन भेजा। 

डीन एल्गर (12) और हाशिम अमला (23) ने नाबाद रहते हुए स्टम्प्स तक दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़ लिए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल