1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Wimbledom: मर्रे, राओनिच के बीच में होगा फाइनल

Wimbledom: मर्रे, राओनिच के बीच में होगा फाइनल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 09, 2016 01:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2016 01:55 pm IST

ब्रिटेन के एंडी मर्रे की नजरें अपने दूसरे विम्बलडन खिताब पर होंगी जब वह यहां पहली बार फाइनल में पहुंचे कनाडा के मिलोस राओनिच से खेलेंगे।

Milos Raonic- India TV Hindi
Milos Raonic

लंदन: ब्रिटेन के एंडी मर्रे की नजरें अपने दूसरे विम्बलडन खिताब पर होंगी जब वह यहां पहली बार फाइनल में पहुंचे कनाडा के मिलोस राओनिच से खेलेंगे। मर्रे ने चेक गणराज्य के 10वीं वरीयता प्राप्त थामस बर्डीच को 6.3, 6.3, 6.3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि राओनिच ने कल रोजर फेडरर को हराकर उलटफेर किया।

इस हार के साथ फेडरर का रिकार्ड आठवां विम्बलडन और कैरियर का 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया। पिछले 14 साल में पहली बार फेडरर, नोवाक जोकोविच या रफेल नडाल विम्बलडन फाइनल में नहीं होंगे।

मर्रे ने 3 साल पहले यहां खिताब जीता था और 1936 में फ्रेड पेरी के बाद विम्बलडन जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बने थे । आस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन फाइनल में जोकोविच से हारने वाले मर्रे इस बार फाइनल में हार का कलंक धोना चाहेंगे। राओनिच के खिलाफ उनके कैरियर का रिकार्ड 6.3 है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल