1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व ट्वेंटी20 से पहले आस्ट्रेलिया पर जीत से मनोबल बढ़ा है : रैना

विश्व ट्वेंटी20 से पहले आस्ट्रेलिया पर जीत से मनोबल बढ़ा है : रैना

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2016 06:11 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 06:11 pm IST

नयी दिल्ली: हाल में तीन मैचों की टी20 श्रंखला में भारत की आस्ट्रेलिया पर 3 . की क्लीनस्वीप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना को लगता है कि इस

suresh raina- India TV Hindi
suresh raina

नयी दिल्ली: हाल में तीन मैचों की टी20 श्रंखला में भारत की आस्ट्रेलिया पर 3 . 0 की क्लीनस्वीप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना को लगता है कि इस जीत ने अगले महीने होने वाली विश्व ट्वेंटी20 चैम्पियनशिप से पहले टीम के खिलाडि़यों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की है।

आस्ट्रेलिया ने हालांकि भारत के खिलाफ अपनी दोयम दर्जे की टीम उतारी थी क्योंकि इसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और जेम्स फाकनर जैसे खिलाड़ी तीन में से एक मैच ही खेले थे। रैना ने प्रतिद्वंद्वी टीम की इस कमी के बावजूद कहा कि भारत ने श्रृंखला में काफी मजबूत प्रदर्शन किया।

रैना ने यहां पत्रकारों से कहा, आप जिस भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलो, हमारे लिये आस्ट्रेलिया को उनकी ही सरजमीं पर हराना अहम था। हम उन्हें 2 . 0 से हरा चुके थे, हम अहम दुनिया की नंबर एक रैंकिंग की टी20 टीम हैं। यह जीत इस बात को दर्शाती है कि हमने अच्छी तैयारी की थी। इससे हमें विश्व टी20 से पहले हमें कुछ अधिक फायदा मिलेगा। इसका श्रेय कप्तान और सहयोगी स्टाफ को दिया जाना चाहिए।

रैना ने चौथे नंबर पर खेलते हुए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मैच विजयी नाबाद 49 रन की पारी खेली थी जबकि वह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के आठ सत्र में ज्यादातर तीसरे नंबर पर ही खेलते थे।

उत्तर प्रदेश के इस बायंे हाथ के बल्लेबाज ने कहा, टी20 में उपरी क्र्रम में बल्लेबाजी अहम है क्योंकि इससे आपको अपने लक्ष्यों के लिये योजना बनाने और इसके कार्यान्वयन में मदद मिलती है। मैं चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये तीसरे नंबर पर खेल चुका हूं लेकिन टीम विश्व टी20 के लिये पूरी तरह तैयार हूं।

रैना का मानना है कि उनकी खुद की, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की मध्यक्रम में क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर मौजूदगी से टीम को बिना किसी डर के खेलने के लिये मजबूती मिलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल