1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं दुआ करता हूं कि अश्विन सारे रिकॉर्ड तोड़ दें: हरभजन सिंह

मैं दुआ करता हूं कि अश्विन सारे रिकॉर्ड तोड़ दें: हरभजन सिंह

 Written By: IANS
 Published : Nov 10, 2016 06:45 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 06:45 pm IST

अपने साथी खिलाड़ी रविचन्द्रन अश्विन के साथ जारी शीतयुद्ध का अंत करने के संकेत देते हुए ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गुरुवार को कहा है कि वह दुआ करते हैं कि अश्विन सारे रिकॉर्ड तोड़ दें।

Harbhajan Singh | PTI File Photo- India TV Hindi
Harbhajan Singh | PTI File Photo

नई दिल्ली: अपने साथी खिलाड़ी रविचन्द्रन अश्विन के साथ जारी शीतयुद्ध का अंत करने के संकेत देते हुए ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गुरुवार को कहा है कि वह दुआ करते हैं कि अश्विन सारे रिकॉर्ड तोड़ दें। हरभजन सिंह ने साथ ही भविष्यवाणी की है कि भारत, इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज करेगा। न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान हरभजन ने अश्विन की सफलता पर सवाल उठाए थे और कहा था कि स्पिन की मददगार पिचों की वजह उन्हें फायदा हुआ है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एडवांस हेयर स्टूडियो (AHS) के कार्यक्रम के मौके पर आए हरभजन ने कहा, ‘रिकॉर्ड टूटने के लिए ही होते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि अश्विन, रवींद्र जडेजा और सभी गेंदबाज हमारी उपलब्धि को पीछे छोड़ें। हमारे पास ऐसे काबिल गेंदबाज हैं जिनमें हर पिच पर विकेट लेने का माद्दा है। सिर्फ उन्हें धैर्य रखने और फील्ड के हिसाब से गेंदबाजी करने की जरूरत है।’ इंग्लैंड ने गुरुवार को जो रूट (124), मोइन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शानदार पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी में 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

भारतीय स्पिनरों का बचाव करते हुए हरभजन ने कहा, ‘वह सभी अच्छे गेंदबाज हैं। लेकिन कई बार आप बहुत सारी चीजें करते हैं और वह आपके पक्ष में नहीं होती हैं। यह उनमें से एक दिन था। मैं उन्हें बची हुई सीरीज के लिए बधाई देता हूं। हर मैच एक नई चुनौती होता है और इसी तरह हर सीरीज भी। इंग्लैंड के पास युवा टीम है और हमें इस सीरीज में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। लेकिन फिर भी मैं कहूंगा की भारत 3-0 से यह सीरीज अपने नाम करेगा।’

हरभजन ने कहा है कि वह 21 नवंबर से होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब की टीम के साथ घरेलू सत्र में वापसी करेंगे। वह अपनी बेटी के जन्म के बाद से क्रिकेट से दूर थे। हरभजन ने कहा, ‘मैंने अपनी बेटी और परिवार के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। मैं 21 नवंबर को पंजाब की टीम के साथ रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में वापसी करूंगा।’ हरभजन से जब पूछा गया कि अगर राष्ट्रीय टीम को उनकी जरूरत पड़ती है तो क्या वह तैयार हैं। इस पर इस स्पिनर ने कहा, ‘मैं अभी तैयार नहीं हूं लेकिन 21 नवंबर के बाद मैं तैयार हो जाऊंगा चाहे वो टेस्ट हो या वनडे।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल