1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का विमेंस T20 शेड्यूल आया सामने, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा उद्घाटन मैच

2022 राष्ट्रमंडल खेलों का विमेंस T20 शेड्यूल आया सामने, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा उद्घाटन मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2021 05:19 pm IST,  Updated : Nov 12, 2021 05:19 pm IST

आखिरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट 1998 में कुआलालम्पुर में खेला गया था।

Women's T20 schedule for 2022 Commonwealth Games announced,...- India TV Hindi
Women's T20 schedule for 2022 Commonwealth Games announced, India to face Australia in opener Image Source : GETTY

भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा जबकि फाइनल सात अगस्त को खेला जाएगा। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की। महिला क्रिकेट टी20 प्रारूप में राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण करने जा रहा है।

आखिरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट 1998 में कुआलालम्पुर में खेला गया था। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, "महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 29 जुलाई से एजबेस्टन में आयोजित की जाएगी। कांस्य पदक और स्वर्ण पदक के लिये मैच सात अगस्त को खेले जाएंगे।"

पहला मैच 29 जुलाई को शुरुआती सत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा जिसके बाद पाकिस्तान का सामना बारबाडोस से होगा जिसने वेस्टइंडीज से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के रूप में हाल में पुष्टि की थी। भारत और पाकिस्तान का मैच 31 जुलाई को खेला जाएगा।

T20 World Cup 2021 : तस्वीरों के जरिए देखें न्यूजीलैंड टीम का फाइनल में पहुंचने तक का सफर

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान का मुकाबला तीन अगस्त को होगा। मेजबान इंग्लैंड 30 जुलाई को अपना पहला मैच क्वालीफायर से खेलेगा। क्वालीफायर 2022 के शुरू में खेले जाएंगे। इंग्लैंड इसके बाद दो अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और चार अगस्त को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। शुक्रवार को ही नेटबॉल का कार्यक्रम भी घोषित किया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल