1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 WC: स्पिनर राधा यादव के शानदार प्रदर्शन के पीछे इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर है बड़ा हाथ

Women's T20 WC: स्पिनर राधा यादव के शानदार प्रदर्शन के पीछे इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर है बड़ा हाथ

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 29, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 04:08 pm IST

भारतीय महिला टीम की स्पिनर राधा यादव ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद इसका श्रेय गेंदबाजी कोच नरेन्द्र हिरवानी को दिया। 

Women's T20 WC: स्पिनर राधा...- India TV Hindi
Women's T20 WC: स्पिनर राधा यादव के शानदार प्रदर्शन के पीछे इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर है बड़ा हाथ Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। भारतीय महिला टीम की स्पिनर राधा यादव ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बाद इसका श्रेय गेंदबाजी कोच नरेन्द्र हिरवानी को दिया। राधा ने 23 रन देकर चार विकेट लिये जिससे भारत ने श्रीलंका को नौ विकेट पर 113 रन ही बनाने दिये। भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के 47 रन की पारी की मदद से महज 14.4 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। बायें हाथ की इस स्पिनर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय हिरवानी को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ नरेन्द्र (हिरवानी) हमारे (टीम) साथ पिछले साल वेस्टइंडीज के दौरे के समय से है। उन्होंने निश्चित तौर पर मेरी गेंदबाजी पर काफी काम किया है।’’ राधा ने कहा, ‘‘मैं जरूरत से ज्यादा सोचने लगती थी जिससे मेरे दिमाग में कई चीजें आ जाती थी लेकिन उन्होंने मुझे सोच और दिमाग को स्पष्ट रखने में काफी मदद की।’’

भारतीय टीम ने लीग के सभी मैच जीत कर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया और राधा ने उम्मीद जतायी की टीम आने वाले दिनों में वह और बेहतर प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, इसलिए मैं काफी खुश हूं कि टीम ने लगातार चार मैचों में जीत दर्ज की। मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूं और सेमीफाइनल में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहूंगी।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल