1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's T20 World Cup 2020 Semi-Final: भारत का मुकाबला इंग्लैंड से तो द.अफ्रीका से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया

Women's T20 World Cup 2020 Semi-Final: भारत का मुकाबला इंग्लैंड से तो द.अफ्रीका से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया

 Reported By: IANS
 Published : Mar 03, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 04:24 pm IST

भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Women's T20 World Cup 2020 Semi-Final: India will take on England, Australia will face South Africa- India TV Hindi
Women's T20 World Cup 2020 Semi-Final: India will take on England, Australia will face South Africa Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी। भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। पहला सेमीफाइनल पांच मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा और इसी दिन इसी मैदान पर दूसरा सेमीफाइनल होगा।

भारत ने ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है जबकि इंग्लैंड की टीम ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे स्थान पर रही और तय कार्यक्रम के मुताबिक उसे अब सेमीफाइनल में ग्रुप-बी की टॉप टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना है।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला सोमवार को न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ हो गया था लेकिन ग्रुप-बी में कौन सी टीम टॉप पर रहेगी, इसका फैसला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले के साथ होने वाला था।

इन दोनों टीमों का मैच एक भी गेंद फेके जाने से पहले रद्द हो गया और इस तरह दोनों टीमो को एक-एक अंक मिले। इस एक अंक के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम सात अंकों के साथ ग्रुप-बी में टॉप पर पहुंच गई। इंग्लैंड के छह अंक हैं।

भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने सभी चार मैच जीतकर कुल आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन जीत के साथ छह अंक हासिल किए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने तीन जीत और एक रद्द मैच के साथ कुल सात अंक जुटाए हैं। इंग्लैंड के चार मैचों से छह अंक हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल