1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी-20 चैलेंज: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच जंग, सुपरनोवा ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फै़सला

महिला टी-20 चैलेंज: स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच जंग, सुपरनोवा ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फै़सला

 Reported By: IANS
 Published : May 22, 2018 02:44 pm IST,  Updated : May 22, 2018 05:30 pm IST

सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज मैच में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच का आयोजन मंगलवार को इसी मैदान पर शाम सात बजे से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले किया जा रहा है।

harmanpreet, smriti- India TV Hindi
harmanpreet, smriti

मुंबई: सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे महिला टी-20 चैलेंज मैच में ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच का आयोजन मंगलवार को इसी मैदान पर शाम सात बजे से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के क्वालीफायर-1 मुकाबले से पहले किया जा रहा है। क्वालीफायर-1 का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबद के बीच होगा। 

सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स के बीच खेला जा रहा यह एक अनूठा महिला टी-20 चैलेंज मैच महिला आईपीएल लीग की शुरुआत के लिए एक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। 

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान), एलीसा हीले (विकेटकीपर), सूजी बेत्स, दीप्ति शर्मा, बेथ मूनी, जेमीमाह रोड्रिगेज, डेनियल हेजल, शिखा पांडे, ली ताहुहु, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डेलन हेमलता

आईपीएल सुपरनोवा: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), डेनियल वैट, मिताली राज, मेग लानिंग, सोफी डेविने, एलीसे पैरी, वेदा कृष्णमूर्ति, मोना मेशराम, पूजा वास्त्राकार, मेगन स्कट, राजेश्वरी गायकवाड, अनुजा पाटिल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल