1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली को दूसरे मैच में लय नहीं पकड़ने देंगे: बॉल

कोहली को दूसरे मैच में लय नहीं पकड़ने देंगे: बॉल

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2017 12:17 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 12:17 pm IST

कटक: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बॉल ने मंगलवार को कहा है कि उनकी टीम अगले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को लय पकड़ने नहीं देगी और शॉर्ट गेंदों से उन्हें परेशान करने की

jake Ball- India TV Hindi
jake Ball

कटक: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जैक बॉल ने मंगलवार को कहा है कि उनकी टीम अगले मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को लय पकड़ने नहीं देगी और शॉर्ट गेंदों से उन्हें परेशान करने की रणनीति अपनाएगी। कोहली ने पुणे में खेले गए तीन एकदिवसीय मैचों की श्रंखला के पहले मैच में 122 रनों की पारी खेल इंग्लैंड द्वारा रखे गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी। 

भारत श्रृंखला में 1-0 से आगे है। इस जीत में कोहली के अलावा केदार जाधव ने भी 120 रनों की पारी खेल टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया था। 

एक समय भारत का स्कोर 63 रनों पर चार विकेट था। यहीं से कोहली और जाधव ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की थी। 

बीबीसी रेडियो 5 लाइव ने बॉल के हवाले से लिखा है, "लाइट होने के कारण गेंद ज्यादा स्कीड करेगी। हम ऐसे में शॉर्ट गेंद का ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यहां हमें गेंदबाजी में मिश्रण करने होंगे। हम उन्हें जमने नहीं देंगे और उम्मीद है कि वह हवा में मारेंगे।"

बॉल ने कहा, "वह अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें टेस्ट में बहुत देखा है। उन्होंने एकदिवसीय की भी अच्छी शुरुआत की है।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास उनके लिए रणनीति है। हम कुछ ही दिनों में इस पर अभ्यास सत्र में काम करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल