1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इंग्लैंड को हारने के बाद लसिथ मलिंगा ने दिया बड़ा बयान, बोले "योजना के अनुसार हमें मिली जीत"

World Cup 2019: इंग्लैंड को हारने के बाद लसिथ मलिंगा ने दिया बड़ा बयान, बोले "योजना के अनुसार हमें मिली जीत"

 Reported By: IANS
 Published : Jun 22, 2019 10:56 am IST,  Updated : Jun 22, 2019 10:56 am IST

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रनों से हराया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

Lasith Malinga- India TV Hindi
Lasith Malinga, Fast Bowler Sri Lanka Image Source : GETTY IMAGES

लीड्स। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले मैदान पर चार विकेट लेकर श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने कहा कि उनकी टीम के गेंदबाजों ने योजना के अनुसार गेंदबाजी की जिसके कारण वे मैच जीतने में कामयाब रहे। श्रीलंका ने शुक्रवार को एक रोमांचक मैच में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड को 20 रनों से हराया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

मलिंगा ने दमदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए और उन्हें 'मैच ऑफ द मैच' भी चुना गया। 

मैच के बाद मलिंगा ने कहा, "हम जानते हैं कि स्टोक्स कितने अच्छे हैं और कितनी तेजी से गेंद को हिट करते हैं, लेकिन हमने मूल बातों का ध्यान रखा और सटीक गेंद डालते रहे जिसके कारण हमें जीत मिली।"

मलिंगा ने कहा, "हमने अपनी योजना के मुताबिक गेंद करते हुए लाइन और लेंथ बनाए रखी। हमने धीमी गेंद और बाउंसर का भी उपयोग किया। हमारा अब आत्मविश्वास बढ़ा है क्योंकि हम जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम कितनी अच्छी है।" 

इस विश्व कप में श्रीलंका की यह दूसरी जीत जबकि इंग्लैंड की यह दूसरी हार है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल