1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने के बाद कोच पद से हटे स्टीव रोहड्स

World Cup 2019: बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने के बाद कोच पद से हटे स्टीव रोहड्स

 Reported By: IANS
 Published : Jul 09, 2019 09:12 am IST,  Updated : Jul 09, 2019 09:12 am IST

आईसीसी विश्व कप-2019 के लीग दौर से बाहर होने वाली बांग्लादेश ने सोमवार को अपने मुख्य कोच स्टीव रोहड्स से आम सहमति से रास्ते अलग कर लिए हैं। यह करार समय से पहले समाप्त हुआ है। 

World Cup 2019: बांग्लादेश के...- India TV Hindi
World Cup 2019: बांग्लादेश के विश्व कप से बाहर होने के बाद कोच पद से हटे स्टीव रोहड्स Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| आईसीसी विश्व कप-2019 के लीग दौर से बाहर होने वाली बांग्लादेश ने सोमवार को अपने मुख्य कोच स्टीव रोहड्स से आम सहमति से रास्ते अलग कर लिए हैं। यह करार समय से पहले समाप्त हुआ है। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2018 में टीम के कोच नियुक्त किए गए रोहड्स का कार्यकाल दो साल का था। वह अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम के कोच रहने वाले थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और रोहड्स ने आम सहमति से करार को समाप्त करने का फैसला किया। 

वेबसाइट ने बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी के हवाले से लिखा है, "विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बाद बोर्ड ने समीक्षा बैठक की थी। इसमें फैसला किया गया कि बोर्ड और रोहड्स अब करार के तहत काम नहीं करेंगे। यह अलगाव आम सहमति से है।"

चौधरी के मुताबिक, "बीसीबी ने हालांकि आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए अभी तक नए कोच को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।" टीम के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी इस समय छुट्टी पर हैं जबकि तेज गेंदबाजी कोच कर्टर्नी वॉल्श और स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी का कार्यकाल विश्व कप से बाहर होने के बाद ही समाप्त हो गया है। इन करारों को अभी तक बढ़ाया नहीं गया है। 

बांगलादेश टीम के ड्रेसिंग रूम में अब बस सिर्फ एक कोच हैं वो हैं फील्डिंग कोच रयान कुक। बांग्लादेश ने विश्व कप में कुछ बड़ी जीतें हासिल कीं और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया लेकिन वह सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल