1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: बीसीसीआई ने किया ऐलान, शिखर धवन की जगह टीम इंडिया में शामिल होने के लिए पंत भरेंगे इंग्लैंड की उड़ान

World Cup 2019: बीसीसीआई ने किया ऐलान, शिखर धवन की जगह टीम इंडिया में शामिल होने के लिए पंत भरेंगे इंग्लैंड की उड़ान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2019 01:05 pm IST,  Updated : Jun 12, 2019 06:06 pm IST

पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले यहां पहुंच रहे हैं लेकिन जब तक टीम प्रबंधन धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है।

शिखर धवन और ऋषभ पंत - India TV Hindi
शिखर धवन और ऋषभ पंत, बल्लेबाज भारत  Image Source : GETTY IMAGE

नाटिंघम। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोटिल शिखर धवन के कवर के रूप में भारत की विश्व कप टीम से जोड़ा गया है। पंत का मूल टीम में नहीं चुना जाना चर्चा का विषय रहा था क्योंकि वह पिछले एक साल से शानदार फार्म में थे। वह बुधवार को यहां पहुंचेंगे। 

वह न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से एक दिन पहले यहां पहुंच रहे हैं लेकिन जब तक टीम प्रबंधन धवन की बाकी टूर्नामेंट में उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला नहीं करता तब तक पंत को उनके बदले 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है। 

इंग्लैंड दौरे पर आये बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘टीम प्रबंधन के आग्रह पर ऋषभ पंत को कवर के तौर पर भारत से बुलाया गया है। ’’ गौरतलब है कि पंत ने पिछले एक साल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शतक भी लगाये। 

बता दें कि धवन ने रविवार को आस्ट्रेलिया के साथ हुए विश्व कप मुकाबले में शानदार 117 रन बनाए थे और मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। भारत ने वह मैच 36 रनों से जीता था। उसी मैच में बल्लेबाजी के दौरान आस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल की एक गेंद धवन के अंगूठे पर लग गई थी। अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सेकाई करते रहे। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे। रवींद्र जडेजा ने धवन की जगह पर फील्डिंग की थी।

पंत को जब टीम में नहीं चुना गया था तब कई लोगों ने इस पर निराशा जताई थी। जिसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी धवन के फिट नहीं हो पाने पर उनकी जगह पंत को टीम में शामिल करने की वकालत की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल