1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: तो क्या कोहली की वजह से रोहित शर्मा बने इतने महान, बचपन के कोच ने किया खुलासा

World Cup 2019: तो क्या कोहली की वजह से रोहित शर्मा बने इतने महान, बचपन के कोच ने किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2019 10:40 am IST,  Updated : Jun 20, 2019 10:40 am IST

मौजूदा आईसीसी विश्व कप में रोहित दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ दो शतकीय पारी खेल चुके है। दोनों मैचों में भारतीय टीम को बड़ी जीत मिली। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली - India TV Hindi
रोहित शर्मा और विराट कोहली, बल्लेबाज टीम इंडिया  Image Source : AP

मुंबई। रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने बुधवार को कहा कि इस बल्लेबाज ने 2011 विश्व कप की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया जिससे उनका अंतरराष्ट्रीय करियर परवान चढ़ा। 

मौजूदा आईसीसी विश्व कप में रोहित दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ दो शतकीय पारी खेल चुके है। दोनों मैचों में भारतीय टीम को बड़ी जीत मिली। 

लाड ने यहां पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने उसे बचपन से ही बल्लेबाजी करते हुए देखा है उसमें काई बदलाव नहीं आया है। उसमें सिर्फ यह बदलाव आया है कि अनुभव के साथ वह ज्यादा परिपक्व हो गया है।’’ 

लाड ने कहा, ‘‘रोहित ने 2007 से 2009 तक अच्छा खेल दिखाया और जिम्बाब्वे के खिलाफ दो शतक भी लगाये लेकिन इसके बाद 2009 से 2011 तक शोहरत और अधिक पैसे के कारण उसका ध्यान भटक गया जिससे उसने खेल पर ध्यान देना कम कर दिया। इसी कारण वह 2011 विश्व कप की टीम में जगह नहीं बना सका।’’ 

लाड ने कहा, ‘‘उसके लिये यह काफी चौकाने वाला था। मैंने उसे अपने घर बुलाया और कहा कि आप अभी जहां है वह सिर्फ क्रिकेट की वजह से है लेकिन अब आपका ध्यान क्रिकेट पर नहीं है, इसलिए मैं आपसे अभ्यास करने का निवेदन कर रहा हूं।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘मैंने रोहित से कहा कि विराट कोहली आपके बाद आये और उन्होंने विश्व कप की टीम में जगह बना ली। अंतर देखों, अब आपको अपने खेल पर ध्यान देना होगा।’’ 

इस बात से प्रेरणा लेकर रोहित ने अपने खेल पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया। जिस पर लाड ने कहा, ‘‘इसके बाद रोहित ने अपने खेल पर गंभीरता से ध्यान देना शुरू किया जो उसके करियर के लिए काफी अहम साबित हुआ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल