1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल के क्रिकेट से संन्यास लेने वाला दिन होगा काफी दुखद- शाई होप

World Cup 2019: 'यूनिवर्सल बॉस' क्रिस गेल के क्रिकेट से संन्यास लेने वाला दिन होगा काफी दुखद- शाई होप

 Reported By: IANS
 Published : Jul 05, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Jul 05, 2019 01:30 pm IST

गेल ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत के साथ होने वाली घरेलू सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी और इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

क्रिस गेल- India TV Hindi
क्रिस गेल, पूर्व कप्तान वेस्टइंडीज  Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप का कहना है कि जिस दिन महान कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल रिटायर होंगे, वह क्रिकेट के लिए काफी दुखद: दिन होगा। गुरुवार को गेल ने अपना अंतिम विश्व कप मुकाबला खेला। वेस्टइंडीज टीम ने अफगानिस्तान पर 23 रनों की जीत के साथ विश्व कप अभियान का जीत के साथ समापन किया।

होप ने मैच के बाद कहा, "मेरी समझ से पूरी दुनिया उन्हें (गेल) मिस करेगी। वह क्रिकेट के लिए दुखद: दिन होगा।"

गेल ने कुछ दिन पहले कहा था कि भारत के साथ होने वाली घरेलू सीरीज उनकी आखिरी सीरीज होगी और इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। गेल सम्भवत: तीन अगस्त को अपना अंतिम मैच खेलेंगे।

गेल ने वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जाहिर की है और साथ ही यह भी कहा है कि वह भारत के साथ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी खेलना चाहते हैं। यह सीरीज आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल