1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: विश्व कप के महामुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी को मिली धमकी, वायरल हो रहा है ये लेटर

World Cup 2019: विश्व कप के महामुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी को मिली धमकी, वायरल हो रहा है ये लेटर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 05, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 12:53 pm IST

इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो इस धमकी भरे संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, धोनी और आईएसआईएस नेता अबू-बक्र-अल-बगदादी के नाम शामिल हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni, Former Team India Captain Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे क्रिकेट के समर में भारत आज अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा। जिसमें वो हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगा। मगर पहला मैच शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के मास्टर माइंड व पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक धमकी भरा पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे टीम मैनेजमेंट समेत धोनी के असंख्य फैंस की चिंता बढ़ गई है। 

संदेश मिलने के बाद प्रशासन को हाई अलर्ट कर दिया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की माने तो इस धमकी भरे संदेश में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, धोनी और आईएसआईएस नेता अबू-बक्र-अल-बगदादी के नाम शामिल हैं।

धोनी
धोनी की धमकी वाला लेटर 

संजय कुमार ने इस मामले में कहा कि इससे संबंधित सभी पहलुआ को जानकारी इकट्ठी की जा रही है। इस दौरान वहां से मिले साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया गया है, जिसमें बीयर की बोतलें, मग और अन्य वस्तुएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर शराब के सेवन के लिए इस जगह का हमेशा से ही प्रयोग किया जाता रहा है। इसी आधार पर हमने आगे  की जांच के लिए रुपरेखा तैयार की है। 

इस मामले में जांच-पड़ताल कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जो मैसेज है, वह काफी बड़ा है,और उसमें समय का भी उल्लेख किया गया है। इसमें कई चर्चित व्यक्ति और राजनेताओं के नाम कोड में हो सकते हैं, इसके लिए हम जांच कर रहे हैं। 

रिपोर्ट की माने तो महाराष्ट्र एटीएस वहाँ की मुंबई पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही हैं, एक टीम अलग से जांच के लिए लगाई गई है। हालांकि जहां पर इस संदेश को उकेरा गया है, वहां पर कई तरह के प्रतिष्ठान मौजूद हैं, इसलेइ इस संदेश को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता हैं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर कहा कि यह कोई ऐसा भी व्यक्ति हो सकता है। जो शरारत कर रहा हो, लेकिन मामला हाईप्रोफाइल लोगों से जुड़ा हुआ है। इसलिए हम लोग मामले में संजीदगी रखे हुए हैं। इसके लिए हम लोग आस-पास के लोगों के बयान ले रहे हैं, जिससे कुछ न कुछ पता होगा, इसके लिए हम जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल