1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेने से आत्मविश्वास बढ़ा: विजय शंकर

World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेने से आत्मविश्वास बढ़ा: विजय शंकर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 21, 2019 07:51 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 07:51 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मैच में विकेट हासिल करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

vijay shankar- India TV Hindi
World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ विकेट लेने से आत्मविश्वास बढ़ा: विजय शंकर Image Source : AP IMAGES

साउथैम्पटन| भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर का कहना है कि उन्हें आशा है कि वह शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैदान में उतरेंगे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मैच में विकेट हासिल करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

शंकर ने अफगानिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं अफगान टीम के खिलाफ भी खेलने की उम्मीद कर रहा हूं। अगर आपके सामने नेट्स पर जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज हो तो आपको अंदाजा लगाना चाहिए कि आपको तैयार रहना है।"

गुरुवार को शंकर अभ्यास नहीं कर सके थे। भारतीय टीम अपने पांचवें मैच में एक बार फिर शिखर धवन के बगैर उतरेगी। धवन टूटे हुए अंगूठे के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। पेसर भुवनेश्वर कुमार भी चोटिल हैं और वह भी आठ दिनों तक मैदान पर नहीं उतरेंगे। उनके 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल