1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले शाकिब ने किया बड़ा खुलासा

World Cup 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले शाकिब ने किया बड़ा खुलासा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2019 11:50 am IST,  Updated : Jun 25, 2019 11:50 am IST

अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को जीत दिलाने वाले शाकिब अल-हसन ने कहा कि उन्हें मैच में अर्धशतक बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

World Cup 2019: अफगानिस्तान के...- India TV Hindi
World Cup 2019: अफगानिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले शाकिब ने किया बड़ा खुलासा  Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्प्टन| अफगानिस्तान के खिलाफ अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश को जीत दिलाने वाले शाकिब अल-हसन ने कहा कि उन्हें मैच में अर्धशतक बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

शाकिब ने गेंद से 10 ओवर में महज 29 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 51 रनों की पारी खेली। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने यह मुकाबला 62 रनों से जीता। 

मैच के बाद शाकिब ने कहा, "मैं समझता हूं कि पांच विकेट लेने से मुझे बहुत ज्यादा खुशी हुई। मुझे अर्धशतक बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। मुश्फीकुर रहीम ने बहुत महत्वपूर्ण पारी खेली, उनके बिना हम इतने रन नहीं बना सकते थे।"

शाकिब ने कहा, "हमें पता था कि उनके तीन स्पिनरों के खिलाफ रन बनाना कठिन होगा, इसलिए पूरी टीम को अपना योगदान देने की जरूरत थी। मैंने विश्व कप से पहले वास्तव में कड़ी मेहनत की थी, मैं अच्छी तरह से तैयार था। मुझे मेहनत का फल मिल रहा है। निश्चित रूप से हम इसे जारी रखना चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान के खिलाफ हमारे अगले दो बड़े मैच हैं।"

बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मैच में 2 जुलाई को भारत से भिड़ेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल