1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस कीर्तिमान को रचने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित, सचिन, कोहली और धोनी को पछाड़ा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस कीर्तिमान को रचने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित, सचिन, कोहली और धोनी को पछाड़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 09, 2019 04:28 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 04:28 pm IST

रोहित ने 37 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से अधिक रन बनाए। जिसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 40 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा, उपकप्तान भारत  Image Source : GETTY IMAGE

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा क्रिकेट के महासंग्राम विश्वकप में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महामुकबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें अपने विजयी रथ पर सवार हैं। ऑस्ट्रेलिया जहां अपने पिछले दोनों मैचों में जीतकर आया है तो भारत ने अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका को धूल चटाया था। ऐसे में किसी एक देश का आज विजयी रथ थम सकता है। लेकिन इससे पहले भारत के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने ये खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

विश्व कप के 14वें मैच में भारत ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओवल के मैदान में शिखर धवन और रोहित शर्मा बलेबजी करने उतरे।दोनों ने सधी हुई बलेबजी का नजारा पेश किया। जिसमें धवन ने जैसे ही आंठ्वे ओवर में नाथन कुल्टर नाइल की आखिरी गेंद में एक रन लिया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। धवन के एक रन लेते ही वो इंग्लैंड की सरजमीं पर 1000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर के 9000 रन भी पूरे कर लिए। 

रोहित ने बनाया ये खास रिकॉर्ड 

जबकि शिखर के जोड़ीदार हिटमैन रोहित शर्मा ने एक ख़ास कीर्तिमान अपने नाम किया है। वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा ने सबसे कम पारियों में किसी टीम के खिलाफ तेजी से 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने 37 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से अधिक रन बनाए। जिसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 40 पारियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। रोहित और सचिन के बाद 44 पारियों में विवियन रिचर्ड्स, 44 पारियों में विराट कोहली और 45 पारियों में एम एस धोनी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 से अधिक रन बनाए हैं।

हालाँकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिये के खिलाफ 44.59 की औसत से कुल 3077 रन बनाएं हैं। इस मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर 62.68 की औसत के साथ 2003 रन बनाकर नाबाद मैच में खेल रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय सलामी जोड़ी 

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाली भारतीय सलामी जोड़ी का रिकॉर्ड भी शिखर और रोहित ने अपने नाम किया। इन दोनों ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये कारनामा हासिल किया। 2015 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में इन दोनों की भारतीय सलामी जोड़ी द्वारा 76 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई थी। जिस रिकॉर्ड को अब दोनों ने तोड़ दिया है।

बता दें की खबर लिखे जाने तक 16 ओवर के खेल में भारतीय सलमी जोड़ी 81 रन बना चुकी है। जिसमें रोहित शर्मा 31 रन तो शिखर धवन 46 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।  ( लाइव क्रिकेट स्कोर के लिए यहाँ क्लिक करे। )

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल