1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: सेमीफाइनल में ऋषभ पंत द्वारा गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलने पर विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात

World Cup 2019: सेमीफाइनल में ऋषभ पंत द्वारा गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलने पर विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Jul 11, 2019 06:29 am IST,  Updated : Jul 11, 2019 06:29 am IST

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कप्तान विराट कोहली ने हालांकि पंत का बचाव करते हुए कहा है कि वह समय के साथ सीख जाएंगे। 

ऋषभ पंत - India TV Hindi
ऋषभ पंत और विराट कोहली, खिलाड़ी टीम इंडिया  Image Source : GETTY IMAGE

मैनचेस्टर। युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत के पास बुधवार को हीरो बनने का मौका था। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने जब भारत के चार विकेट 24 रनों पर गिरा दिए थे तब हार्दिक पांड्या के साथ पंत ने 47 रन जोड़े लेकिन गलत शॉट खेल आउट हो गए। 

दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन पंत के लिए मिशेल सैंटनर ने जो जाल बिछाया था उसमें पंत फंस गए और गलत शॉट खेल पवेलियन लौट गए। 

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कप्तान विराट कोहली ने हालांकि पंत का बचाव करते हुए कहा है कि वह समय के साथ सीख जाएंगे। 

कोहली ने कहा, "वह स्वाभाविक खिलाड़ी हैं और उन्होंने खराब स्थिति से बाहर आने के लिए अच्छा काम किया है और पांड्या के साथ साझेदारी की। मुझे लगता है कि तीन/चार विकेट गंवाने के बाद उन्होंने जिस तरह से खेला वो अच्छा था, वह अभी युवा हैं। मैं भी जब युवा था तब मैंने भी काफी गलतियां कीं, लेकिन सीखा, वह भी सीखेंगे। वह जब पलट कर देखेंगे तो कहेंगें कि हां वह उस स्थिति में कुछ अलग कर सकते थे।"

कोहली से जब पूछा गया कि वह ड्रेसिंग रूम में शास्त्री के साथ क्या चर्चा कर रहे थे? तो इस पर भारतीय कप्तान ने कहा, "मैंने पूछ था कि इस स्थिति से आगे जाने की क्या रणनीति है और मैदान के अंदर क्या संदेश भेजना है ताकि हम देख सकें कि मैच कहां जा रहा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल