1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत की लगातार जीत के बावजूद निराश है के. एल राहुल, कही ये बड़ी बात

World Cup 2019: भारत की लगातार जीत के बावजूद निराश है के. एल राहुल, कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Jun 28, 2019 12:46 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 12:46 pm IST

राहुल ने कहा, "सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना मेरे लिए थोड़ा अधिक आरामदायक और आसान है। मैंने अपने करियर में ज्यादातर एक सलामी बल्लेबाज के रूप में ही खेला हूं।"

के. एल. राहुल- India TV Hindi
के. एल. राहुल, सलामी बल्लेबाज भारत  Image Source : GETTY IMAGE

मैनचेस्टर। भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल विश्व कप में एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिलने के बाद लंबी पारी नहीं खेल पाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी राहुल केवल 48 रन बना पाए। इससे पहले, उन्होंने दो मैचों में 57 और 30 रनों की पारी खेली। 

राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच के बाद कहा, "इस स्तर पर आपको हर चीज के लिए तैयार रहने की जरूरत होती है। अपने देश के लिए खेलने के लिए आपको एक खुली मानसिकता की आवश्यकता होती है, पिछले एक-दो साल से मैं प्रत्येक प्रकार की स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा हूं। सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना मेरे लिए थोड़ा अधिक आरामदायक और आसान है। मैंने अपने करियर में ज्यादातर एक सलामी बल्लेबाज के रूप में ही खेला हूं।"

राहुल ने कहा, "बड़े रन न बना पाने से थोड़ा निराश हूं। कड़ी मेहनत करने और शुरुआत के 10 या 15 ओवर खेलने के बाद बड़े रन न बना पाना दुखद है। शुरुआत में 25-30 रन बनाना सबसे मुश्किल होता है।"

भारतीय टीम 11 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है और सेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो गई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल