1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच भिड़ंत, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

World Cup 2019: सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच भिड़ंत, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2019 09:59 am IST,  Updated : Jul 07, 2019 10:00 am IST

भारत पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। ये मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 9 जुलाई को खेला जाएगा।

World Cup 2019: सेमीफाइनल में...- India TV Hindi
World Cup 2019: सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच भिड़ंत, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले Image Source : AP/GETTY IMAGES

भारत ने वर्ल्ड कप 2019 के अपने आखिरी लीग मैच श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप करने में सफल रही। भारत को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने में साउथ अफ्रीका का भी योगदान रहा जिसने अपने वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में कंगारू टीम को 10 रन से मात देकर टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई ली।

इन मैचों के नतीजे सामने आने के साथ ही वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ने वाली 4 टीमों का फैसला हो गया है। इन टीमों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड शामिल हैं।

अंक तालिका में भारत 9 मैचों में 15 अंकों के साथ टॉप पर रहा। ऐसे में भारत पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। ये मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 9 जुलाई को खेला जाएगा।

दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से 11 जुलाई को एजबेस्टन में होगा। अंक तालिका में इंग्लैंड 12 अंको के साथ तीसरे और न्यूजीलैंड 11 अंको के साथ चौथे स्थान पर रहा।

गौरतलब है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले भारत ने 2011 और 2015 में भी सेमीफाइनल का सफर तय किया था। इस वर्ल्ड कप में भारत ने कुल मैचों में से 7 में जीत हासिल की है। टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल