1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: क्या बारिश डालेगी भारत-पाकिस्तान मैच में खलल? यहां जानें क्या है मौसम का हाल

विश्व कप 2019: क्या बारिश डालेगी भारत-पाकिस्तान मैच में खलल? यहां जानें क्या है मौसम का हाल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 15, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 05:39 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में रविवार को होने वाले महामुकाबले के लिए दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक तैयार हैं और साथ ही वे यह भी दुआ कर रहै हैं कि इस मैच में बारिश खलल न डाले। 

World cup 2019 india vs pakistan match weather prediction- India TV Hindi
World cup 2019 india vs pakistan match weather prediction Image Source : AP IMAGE

मैनचेस्टर। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में रविवार को होने वाले महामुकाबले के लिए दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक तैयार हैं और साथ ही वे यह भी दुआ कर रहै हैं कि इस मैच में बारिश खलल न डाले। टूर्नामेंट में अभी तक बारिश के कारण चार मैच बिना गेंद डाले रद्द कर दिए गए हैं, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड का मैच भी शामिल है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले शनिवार को यहां भारी बारिश हुई है। पिच पर कवर लगे हुए हैं। हालांकि, कुछ देर बाद बारिश चली और फिर बंद हो गई। इससे यहां आए क्रिकेट के प्रशंसकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। 

मौसम विभाग ने हालांकि, अनुमान लगाया है कि रविवार को रुक-रुक बारिश हो सकती हैं। इंग्लैंड के अनिश्चित मौसम को देखते हुए कुछ भी हो सकता है। 

विभाग के अनुसार, स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12 से 1 बजे तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल