1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले लंदन में भारतीय हाई कमिश्नर के घर पहुंची टीम इंडिया, देखें तस्वीरें

World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले लंदन में भारतीय हाई कमिश्नर के घर पहुंची टीम इंडिया, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 07, 2019 11:44 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 11:44 pm IST

कप्तान विराट कोहली के अलावा एमएस धोनी और शिखर धवन जैसे कई सीनियर खिलाड़ी लंदन में भारतीय उच्चायुक्त श्रीमती रूचि घनश्याम के निवास पर पहुंचे। 

World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले लंदन में भारतीय हाई कमिश्नर के घर पहुंची टीम इ- India TV Hindi
World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से पहले लंदन में भारतीय हाई कमिश्नर के घर पहुंची टीम इंडिया, देखें तस्वीरें Image Source : TWITTER/BCCI

लंदन। विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम लंदन स्थिति भारतीय उच्चायुक्त के निवास पर पहुंची। भारतीय क्रिकेट टीम के लगभग सभी सदस्यों ने शुक्रवार को लंदन में उच्चायुक्त के आवास का दौरा किया। कप्तान विराट कोहली के अलावा एमएस धोनी और शिखर धवन जैसे कई सीनियर खिलाड़ी लंदन में भारतीय उच्चायुक्त श्रीमती रूचि घनश्याम के निवास पर पहुंचे। टीम इंडिया के इस दौरे की तस्वीर खुद बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं। 

बता दें कि भारत को 9 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला यहीं लंदन में खेलना है। भारतीय टीम ने 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने पहले मुकाबले में रोहित शर्मा की शतकीय पारी के दम पर 6 विकेट से आसान जीत हासिल की थी। अब टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत का क्रम जारी रखना चाहेंगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए शुक्रवार का दिन खराब रहा। दरअसल बारिश के कारण भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को रद्द कर दिया गया। 

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर भारतीय टीम यहां गुरूवार को पहुंची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर भी बारिश के कारण भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र को रद्द कर दिया गया था। दो बार के चैम्पियन भारत को रविवार को पांच बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगतार 10 मैच जीत कर यहां पहुंची हैं जिसमें भारत के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद लगातार तीन जीत के साथ श्रृंखला 3-0 से अपने नाम करना भी शामिल है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल