1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद मैनचेस्टर में ही फंसे भारतीय खिलाड़ी, इस दिन लौटेंगे भारत

हार के बाद मैनचेस्टर में ही फंसे भारतीय खिलाड़ी, इस दिन लौटेंगे भारत

 Reported By: IANS
 Published : Jul 11, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 08:25 pm IST

भारत को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।  

हार के बाद मैनचेस्टर में ही फंसे भारतीय खिलाड़ी, इस दिन लौटेंगे भारत- India TV Hindi
हार के बाद मैनचेस्टर में ही फंसे भारतीय खिलाड़ी, इस दिन लौटेंगे भारत

बर्मिघम। भारत का आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर जाना सभी के लिए हैरानी वाली बात थी। इस बात की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। कम से कम भारतीय टीम को देखकर तो ऐसा ही लगता है। इस अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर में ही फंस गई है और टीम यहां रविवार तक रहेगी। एक सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीम के लिए वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं और खिलाड़ी रविवार तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे। 

सूत्र ने कहा, "कई खिलाड़ी 14 जुलाई तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे और इसके बाद यहां से निकलेंगे। कल हार के बाद टीम के वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं।"

भारत को अब विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है और इस दौरे पर कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। यह दोनों हालांकि टेस्ट सीरीज के लिए टीम में लौट आएंगे। 

भारत को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल