1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने इस शख्स को दिया जीत का श्रेय

World Cup 2019: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने इस शख्स को दिया जीत का श्रेय

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 12:05 pm IST

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने हार का सिलसिला तोड़कर विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराने का श्रेय कोच मिकी आर्थर के टीम पर भरोसे को दिया। 

ENG vs PAK- India TV Hindi
World Cup 2019: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने इस शख्स को दिया जीत का श्रेय Image Source : GETTY IMAGES

नाटिंघम। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने हार का सिलसिला तोड़कर विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार इंग्लैंड को हराने का श्रेय कोच मिकी आर्थर के टीम पर भरोसे को दिया। पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट में लगातार 11 मैचों में हार का क्रम तोड़कर इंग्लैंड को 14 रन से हराया।

अली ने कहा, ‘‘हम दुखी थे कि लगातार 11 मैच हार गए लेकिन हमारा खुद पर यकीन कम नहीं हुआ था।’’उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक अच्छे मैच की जरूरत थी और वह मिल गया। हम विश्व कप में खेल रहे हैं, काफी दबाव है और हमें अच्छा खेलना था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कोच ने हम पर भरोसा बरकरार रखा। इसी का नतीजा है कि हमारा आत्मविश्वास नहीं टूटा।’’ यहां पाकिस्तान के समर्थक बड़ी तादाद में टीम की हौसलाअफआई के लिये मौजूद थे।

अली ने कहा, ‘‘हमें यहां खेलते हुए लगा कि घर में खेल रहे हैं। मैं 2016 में यहां पहली बार खेला था और तब से अब तक घर जैसा ही लगता है क्योंकि पाकिस्तानी बड़ी संख्या में मैच देखने आते हैं।’’

गौरतलब है कि नॉटिंघम में खेले गए वर्ल्ड कप के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रनों से मात देते हुए टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 348 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 334 रन ही बना सकी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल