1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पाकिस्तानी कोच अजहर महमूद ने न्यूजीलैंड की काबिलियत पर उठाए सवाल

World Cup 2019: पाकिस्तानी कोच अजहर महमूद ने न्यूजीलैंड की काबिलियत पर उठाए सवाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2019 09:57 am IST,  Updated : Jun 26, 2019 09:57 am IST

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने बुधवार को होने वाले विश्व कप मैच से पूर्व बड़े मैचों में जीत दर्ज करने की न्यूजीलैंड की क्षमता पर सवाल उठाया है।

World Cup 2019: पाकिस्तानी कोच...- India TV Hindi
World Cup 2019: पाकिस्तानी कोच अजहर महमूद ने न्यूजीलैंड की काबिलियत पर उठाए सवाल Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिंघम। पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद ने बुधवार को होने वाले विश्व कप मैच से पूर्व बड़े मैचों में जीत दर्ज करने की न्यूजीलैंड की क्षमता पर सवाल उठाया है। विश्व कप में केन विलियमसन की टीम अब तक अजेय रही है। टीम ने छह में से पांच मैचों में जीत दर्ज की जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

इसके विपरीत पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो एजबस्टन में कल होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

पाकिस्तान के लिए तीन विश्व कप खेलने वाले पूर्व आलराउंडर महमूद ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में न्यूजीलैंड का रिकार्ड अच्छा होता है लेकिन अंतिम चरण में टीम अधिकांश समय दबाव में बिखर जाती है।

महमूद ने मंगलवार को कहा, ‘‘न्यूजीलैंड का इतिहास है कि वे लगातार जीत दर्ज करते हैं और अहम मैच में, सेमीफाइनल या क्वार्टर फाइनल में वे इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। सभी का बुरा दिन होता है। उम्मीद करते हैं कि कल न्यूजीलैंड के साथ ऐसा होगा।’’ न्यूजीलैंड की टीम ने कभी विश्व कप नहीं जीता है। टीम छह बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची जबकि 2015 में मेलबर्न में फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल