1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पाक आलराउंडर मोहम्मद हफीज का बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलिया से डरने की जरूरत नहीं

World Cup 2019: पाक आलराउंडर मोहम्मद हफीज का बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलिया से डरने की जरूरत नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2019 10:59 am IST,  Updated : Jun 10, 2019 10:59 am IST

पाकिस्तान के आलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अपनी टीम से कहा है कि वह इंग्लैंड पर जीत से मिले आत्मविश्वास को लेकर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने के लिये उतरे।

World Cup 2019: पाक आलराउंडर...- India TV Hindi
World Cup 2019: पाक आलराउंडर मोहम्मद हफीज का बड़ा बयान, कहा- ऑस्ट्रेलिया से डरने की जरूरत नहीं Image Source : GETTY IMAGES

टांटन। पाकिस्तान के आलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अपनी टीम से कहा है कि वह इंग्लैंड पर जीत से मिले आत्मविश्वास को लेकर मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने के लिये उतरे।

इस 38 वर्षीय बल्लेबाज की 62 गेंदों पर खेली गयी 84 रन की पारी से पाकिस्तान ने नाटिंघम में इंग्लैंड को 14 रन से हराया था। पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 348 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिससे उसका मनोबल बढ़ा है। पाकिस्तान पहले मैच में वेस्टइंडीज से सात विकेट से हार गया था।

हफीज ने एएफपी से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सभी दस टीमों को हराया जा सकता है। अगर आप इंग्लैंड पर गौर करो तो वे अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहे हैं और लोगों को लगता है कि उसे हराना मुश्किल है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सभी टीमों को हराया जा सकता है। अगर आप हमारे अगले प्रतिद्वंद्वी (आस्ट्रेलिया) की बात करते हो तो वे भी अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन उन्हें भी हराया जा सकता है।’’

आस्ट्रेलिया को पिछले मैच में भारत से 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसका अगला मुकाबला बुधवार को टांटन में पाकिस्तान से होगा। आस्ट्रेलिया ने मार्च में पाकिस्तान को यूएई में पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से करारी शिकस्त दी थी।

हफीज ने कहा, ‘‘हां, हमारा आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रिकार्ड नहीं है क्योंकि वे कड़ी क्रिकेट खेलते हैं लेकिन हर दिन नया दिन होता है। यह विश्व कप है और हमने इंग्लैंड पर जीत से लय हासिल कर ली है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल