1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप 2019: धोनी की कम्पयूटर से तुलना करते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कह दी यह बात

वर्ल्ड कप 2019: धोनी की कम्पयूटर से तुलना करते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कह दी यह बात

 Reported By: IANS
 Published : Jun 06, 2019 09:18 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 09:18 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि जब क्रिकेट कुशाग्रता की बात आती है तो भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कम्पयूटर से भी तेज हैं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि जब क्रिकेट कुशाग्रता की बात आती है तो भारतीय - India TV Hindi
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि जब क्रिकेट कुशाग्रता की बात आती है तो भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कम्पयूटर से भी तेज हैं। Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि जब क्रिकेट कुशाग्रता की बात आती है तो भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कम्पयूटर से भी तेज हैं। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,"धोनी कम्पयूटर से भी तेज हैं। कन्प्यूटर किसी विकेट के बारे में खेलने पर जो बता सकता है। धोनी उससे भी तेज यह कर सकते हैं।"

भारत ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को छह रनों से मात दे अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच में धोनी ने 34 रन बनाए और अहम समय पर रोहित शर्मा के साथ साझेदारी निभाई। साथ ही धोनी ने विकेट के पीछे से एक बेहतरीन फुर्तीदार स्टम्पिंग भी की। 

अख्तर ने साथ ही नंबर-4 पर खेलने वाले लोकेश राहुल की भी तारीफ की है। पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "मैं राहुल के एक क्रिकेटर के तौर पर काफी पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि राहुल, कोहली के नक्शेकदम पर चल सकते हैं और भविष्य में बेहतरीन बल्लेबाज बन सकते हैं। जब मैं उनसे मिला था तो मैंने उनसे कहा था कि जब खेल नहीं रहे हो तो अपना गुस्सा ट्रेनिंग में निकालो। अपनी एकाग्रता मत खो। मुझे लगता है कि आप भविष्य में बड़े खिलाड़ी बन सकते हो।"

राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 26 रन बनाए थे लेकिन यह रन बेहद अहम थे और उस समय आए थे जब भारतीय टीम लड़खड़ाई थी। उसे एक साझेदारी की जरूरत थी और दूसरे छोर पर खड़े रोहित को साझेदार की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल