1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2019 09:17 am IST,  Updated : Jun 16, 2019 09:17 am IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हालात और ओवरों की संख्या के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैच के लिये टीम संयोजन तय किया जायेगा। 

World Cup 2019: पाकिस्तान के...- India TV Hindi
World Cup 2019: पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XI, इन 2 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर के मौसम को देखते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि हालात और ओवरों की संख्या के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को विश्व कप के मैच के लिये टीम संयोजन तय किया जायेगा। 

कोहली ने बदलाव के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन ऐसी प्रबल संभावना है कि मैच 35 ओवर प्रति टीम से कम का होने पर विजय शंकर की जगह दिनेश कार्तिक को उतारा जाये। पाकिस्तान स्पिन आक्रमण को खेलने में माहिर है और उसके शीर्ष क्रम में तीन खब्बू बल्लेबाज फखर जमां, इमाम उल हक और हैरिस सोहेल का होना तय है तो कुलदीप यादव की जगह मोहम्मद शमी को उतारा जा सकता है। 

कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हालात और ओवरों की संख्या के आधार पर हम टीम संयोजन तय करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास जिस तरह के स्पिनर और तेज गेंदबाज हैं, किसी भी बल्लेबाज के लिये उन्हें खेलना मुश्किल होगा। इसमें जोखिम भी रहेगा।’’ 

मैच अगर 40 ओवर से ऊपर का होता है तो बेहतर तकनीक के आधार पर विजय शंकर को तरजीह मिल सकती है। पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने भी अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन कलाई के स्पिनर शादाब खान को शाहीन शाह अफरीदी की जगह उतारा जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, के एल। राहुल, एम एस। धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक/विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल