1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वनडे क्रिकेट में ये है रोहित शर्मा की सफलता का राज, खुद किया खुलासा

World Cup 2019: वनडे क्रिकेट में ये है रोहित शर्मा की सफलता का राज, खुद किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 07, 2019 12:05 pm IST,  Updated : Jul 07, 2019 12:05 pm IST

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन को दिया है जिससे वह एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

World Cup 2019: वनडे क्रिकेट...- India TV Hindi
World Cup 2019: वनडे क्रिकेट में ये है रोहित शर्मा की सफलता का राज, खुद किया खुलासा Image Source : GETTY IMAGES

लीड्स। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन को दिया है जिससे वह एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ 103 रन की पारी खेली और एक विश्व कप में पांच शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकार्ड तोड़ा। संगकारा ने 2015 में चार शतक लगाए थे।

रोहित ने श्रीलंका पर भारत की सात विकेट की जीत के बाद कहा, ‘‘आपकी बल्लेबाजी में भी अनुशासन होना चाहिए और यह मैंने अपने अतीत से सीखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो बीत गया वह बीत गया, क्रिकेट में प्रत्येक दिन नया होता है। मैं प्रत्येक दिन की शुरुआत नए दिन के रूप में करना चाहता हूं। मैं यह सोचकर उतरता हूं कि मैंने कोई एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है या टूर्नामेंट में कोई शतक नहीं जड़ा है। मैं इसी मानसिकता के साथ उतरना चाहता हूं और मैं स्वयं से यही कहता हूं।’’ 

यह पूछने पर कि वह इस टूर्नामेंट में बड़ी पारियां कैसे खेल पा रहे हैं, रोहित ने कहा, ‘‘क्रीज पर उतरने के बाद शाट चयन महत्वपूर्ण हो जाता है। मुझे स्वयं को बार बार बताना होता है कि इस पिच पर मैं किस तरह के शाट खेल सकता हूं और किस तरह के गेंदबाज मुझे गेंदबाजी कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह गणना करने का प्रयास करता हूं कि मैं कैसे आगे बढ़ सकता हूं। अब तक इसका फायदा हुआ है।’’ एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित ने कहा कि उनका काम अपनी टीम के लिए मैच जीतना है, उपलब्धियों के पीछे जाना नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच शतक जड़ने के बारे में नहीं सोचा था। मैं बस क्रीज पर उतरकर अपना काम करना चाहता हूं। किसी तरह की उपलब्धि के बारे में नहीं सोचता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल