1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: मिशन विश्व कप के लिए PUBG खेलते हुए टीम इंडिया हुई इंग्लैंड रवाना, देखें शानदार तस्वीरें

World Cup 2019: मिशन विश्व कप के लिए PUBG खेलते हुए टीम इंडिया हुई इंग्लैंड रवाना, देखें शानदार तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 22, 2019 09:46 am IST,  Updated : May 24, 2019 04:08 pm IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

टीम इंडिया - India TV Hindi
इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर इंतजार करती टीम इंडिया  Image Source : TWITTER- @BCCI

इंग्लैंड एंड वेल्स में खेलें जाने वाले क्रिकेट के महासंग्राम के लिए विश्व कप कि प्रबल दावेदारों में से एक टीम इंडिया मध्य रात्रि को इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के रवाना होने से पहले खिलाड़ियों की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इनमें खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर सूट बूट पहने हुए अपनी फ्लाइट के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं। 

इन तस्वीरों में कप्तान विराट कोहली, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, केदार जाधव समेत अन्य खिलाड़ी दिख रहे हैं। जिसमें स्पिनर युजवेंद्र चहल PUB G खेलते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरुआत इंग्लैंड ऐंड वेल्स में 30 मई से होगी। जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा।

इससे पहले हुई प्रेस वार्ता में कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस बार के वर्ल्ड कप का फॉर्मेट चुनौतीपूर्ण है और कोई भी टीम उलटफेर कर सकती है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने आईपीएल से 50 ओवर के मुकाबले की अच्छी तैयारी की है। 

कैप्टन विराट ने साथ ही उम्मीद जताई कि टीम इंडिया तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत सकती है। भारत ने अब तक 2 बार (1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में धोनी की कप्तानी में) वर्ल्ड कप जीता है। ऐसे में खिताबी जीत की प्रबल दावेदार मनी जा रही टीम इंडिया से सवा सौर करोड़ भारतीय फैंस को इंग्लैंड की सरजमीं से कप लेकर आने की उम्मीद है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल