1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: इतिहास रचने से 37 रन दूर विराट कोहली, सचिन और लारा को छोड़ देंगे पीछे

World Cup 2019: इतिहास रचने से 37 रन दूर विराट कोहली, सचिन और लारा को छोड़ देंगे पीछे

 Reported By: IANS
 Published : Jun 27, 2019 01:58 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 01:58 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने से महज 37 रन दूर हैं। कोहली अब तक 19963 रन बना चुके हैं।

World Cup 2019: इतिहास रचने से 37...- India TV Hindi
World Cup 2019: इतिहास रचने से 37 रन दूर विराट कोहली, सचिन और लारा को छोड़ देंगे पीछे Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने से महज 37 रन दूर हैं। भारतीय टीम को गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वेस्टइंडीज से भिड़ना है। कोहली अब तक 19963 रन बना चुके हैं।

अभी सबसे तेजी से 20 हजार रन बनाने का रिकार्ड भारत के ही सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है। कोहली अगर 37 रन बनाने में सफल रहे तो वह 416 पारियों (131 टेस्ट, 223 वनडे और 62 टी-20) में 20 हजार रनों का आंकड़ा पार करने में सफल होंगे। 

इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह 12वें बल्लेबाज और तीसरे भारतीय बन जाएंगे। कोहली से अधिक रन सचिन (34357) और राहुल द्रविड़ (24208) ने बनाए हैं। तेंदुलकर और लारा दोनों ही 453 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे जबकि आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 468 पारियों में 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रनों का आंकड़ा छुआ था।

कोहली इन दिनों शानदार फार्म में हैं। बीते रविवार को पाकिस्तान के साथ खेलते हुए कोहली ने 77 रनों की पारी के दौरान सबसे तेजी से 11 हजार वनडे रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल