1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने दिए संकेत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल कर सकता है भारत

कोहली ने दिए संकेत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल कर सकता है भारत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2019 10:03 pm IST,  Updated : Jun 04, 2019 10:03 pm IST

भुवनेश्वर थोड़ी बल्लेबाजी भी कर सकते है ऐसे में अगर जाधव फिट हुए और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों की मुफीद हुई तो भारत एक स्पिनर को बाहर बैठा सकता है।

कोहली ने दिए संकेत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल कर सकता है भारत- India TV Hindi
कोहली ने दिए संकेत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल कर सकता है भारत Image Source : GETTY IMAGES

साउथम्प्टन। कप्तान विराट कोहली ने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन आईसीसी विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अतिरिक्त तेज गेंदबाज को अंतिम 11 में शामिल करने पर विचार कर रहा। कोहली ने टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल करने के संकेत देते हुए कहा, ‘‘ हमें पता है कि जब बादल छाये रहते है तो इंग्लैंड में हालात अलग होंगे और जब धूप खिली तो स्थिति कुछ और होती है। दो नयी गेंद से गेंदबाजी करते समय एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की भूमिका अहम हो जाती है। बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर भी शुरुआती दस ओवरों में बल्लेबाजों के लिए स्थिति मुश्किल होगी।’’ 

भुवनेश्वर थोड़ी बल्लेबाजी भी कर सकते है ऐसे में अगर जाधव फिट हुए और परिस्थितियां तेज गेंदबाजों की मुफीद हुई तो भारत एक स्पिनर को बाहर बैठा सकता है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ बल्लेबाजों के लिए 10.30 बजे बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होगा। हमने इस बारे में चर्चा की है। गेंदबाजी की दृष्टि से देखे तो अगर आप दो स्पिनर और दो या तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में जाते है तो शुरूआत में हालात कुछ और होंगे और दोपहर में कुछ और। ऐसी स्थिति से गेंदबाजों को निपटना होगा।’’ 

भारतीय कप्तान ने कहा कि जाधव अपने हरफनमौला खेल के कारण हमेशा टीम में जगह पाने के दावेदार रहते है। उन्होंने कहा, ‘‘ केदार नेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और गेंद का अच्छे से हिट कर रहे हैं। इसलिए टीम में उनका होना अच्छा है क्योंकि वह विविधता प्रदान करते है। पिच को देखते हुए, हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि संतुलित संयोजन क्या होगा, लेकिन मुझे लगता है कि हम सभी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल