Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: भारत के हाथों हारने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज ने दक्षिण अफ्रीका को चेताया

World Cup 2019: भारत के हाथों हारने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज ने दक्षिण अफ्रीका को चेताया

Reported by: IANS Published : Jun 22, 2019 03:11 pm IST, Updated : Jun 22, 2019 03:11 pm IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को यह कहकर चेतावनी दी है कि उनकी टीम अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर विश्व कप में वापसी के लिए तैयार है। 

pak vs rsa- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES World Cup 2019: भारत के हाथों हारने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज ने दक्षिण अफ्रीका को चेताया

लंदन| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को यह कहकर चेतावनी दी है कि उनकी टीम अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर आईसीसी विश्व कप में वापसी के लिए तैयार है। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का सामना लॉड्स मैदान पर रविवार को होगा।

रियाज ने इस मैच से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टीम ने उन समस्याओं के बारे में चर्चा की है, जिनका सामना उसने अभी तक के सफर में किया है।

रियाज ने कहा, "अच्छी टीमें वो होती हैं, जो अपनी गलितयों को सरेआम स्वीकार करती हैं और हमने ऐसा किया है। हम इन गलतियों की भरपाई करेंगे और इसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।"

रियाज ने कहा कि उनकी टीम ने खुद को फिर से ऊंचा उठाने की तैयारी कर ली है। बकौल रियाज, "हमें खुद को फिर से ऊंचा उठाना है। हम एक दूसरे की ताकत हैं और हम 15 के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। पाकिस्तानी खिलाड़ी दबाव में अच्छा खेलते हैं और हम आगे के मैच जीतते हुए सेमीफाइनल और फाइनल तक का सफर तय करेंगे।"

रियाज ने कहा कि नई गेंद के साथ विकेट न चटका पाना पाकिस्तान की असल समस्या रही है और अब उनकी टीम बाकी बचे मैचों में इस समस्या को दूर करने के लिए तैयार है।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement