1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आंद्रे रसेल और गेल को मिला आईपीएल का ईनाम, वेस्टइंडीज की विश्वकप 2019 टीम में मिली जगह

आंद्रे रसेल और गेल को मिला आईपीएल का ईनाम, वेस्टइंडीज की विश्वकप 2019 टीम में मिली जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2019 06:33 am IST,  Updated : Apr 25, 2019 06:33 am IST

तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल और आईपीएल में धमाल मचाने वाले आंद्रे रसेल को क्रिकेट विश्व कप के लिए जेसन होल्डर की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है।  

वेस्टइंडीज टीम - India TV Hindi
क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और ब्रावो  Image Source : AP

सेंट जान। वेस्टइंडीज के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को आईपीएल के सीजन 12 में तूफानी प्रदर्शन का ईनाम मिला है। उन्हें 30 मई से इंग्लैंड एवं वेल्स में शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप के लिए जेसन होल्डर की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। रसेल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अकेले दम पर टीम को चार मैच जिताए। जिसके बाद से कयास लगाये जाने लगे थे कि वेस्टइंडीज बोर्ड फॉर्म में चल रहे इस खिलाड़ी को जरूर टीम में शामिल करेगा। वहीं रसेल ने भी कुछ दिनों पहले मंशा जाहिर की थी कि हो सकता है इस प्रदर्शन के बाद उनका नाम वेस्टइंडीज की विश्व कप टीम में हो।

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के खतरनाक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को पहले ही वेस्टइंडीज विश्व कप टीम का हिस्सा बनाए जाने का ऐलान किया जा चुका था। गेल के लिए उनका ये आखिरी विश्वकप होगा। दुर्भाग्यवश मुंबई इंडियन्स के कीरोन पोलार्ड और केकेआर के सुनील नारायण को टीम में जगह नहीं मिली है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों का भी आईपीएल के सीजन में उम्दा प्रदर्शन जारी था। पोलार्ड ने हाल ही में एक मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए टीम को मैच जीताया था। जिसके बाद वेस्टइंडीज की विश्वकप टीम में उनके होने की भी आशंका जताई जा रही थी.
टीम इस प्रकार है: 
जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लुईस, फेबियन एलन, केमार रोच, निकोलस पूरण, ओशाने थामस , शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कोटरेल, शिमरोन हेटमेयर। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल