1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: क्या हुआ जब फील्डिंग के दौरान दर्शकों ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से मांगे 20 रुपए के पकौड़े

VIDEO: क्या हुआ जब फील्डिंग के दौरान दर्शकों ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी से मांगे 20 रुपए के पकौड़े

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2019 08:10 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 08:10 pm IST

इस मैच के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमन फील्डिंग कर रहे थे तो दर्शक उनसे 20 रुपए के पकौड़े मांगते हुए दिखाई दिए।

When Fan Ask Fakhar Zaman For Buying Pakoda of 20 RS- India TV Hindi
When Fan Ask Fakhar Zaman For Buying Pakoda of 20 RS Image Source : TWITTER SCREENGRAB

वर्ल्ड कप 2019 का आगाज हो चुका है, लेकिन जिस तरह हर कोई वर्ल्ड कप के सभी मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद लगाए बैठे थे वैसा नहीं हुआ है। इंग्लैंड की तेज तर्रार पिच पर बल्लेबाज गेंदबाजों के आगे झुकते दिखे। अभी तक इस वर्ल्ड कप में दो बार ही 300 का आंकड़ा पार हो पाया। इंग्लैंड की इन पिच पर पाकिस्तान के बल्लेबाज भी जूझते दिखे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 21.4 ओवर में 105 रन पर ही ढेर हो गई। इस छोटे से लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने 13.4 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

इस मैच के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमन फील्डिंग कर रहे थे तो दर्शक उनसे 20 रुपए के पकौड़े मांगते हुए दिखाई दिए।

जी हां, वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक फैन फखर जमन से बोल रहा है कि 'फखर भाई 20 रुपए के पकौड़े लाना'। हैरानी की बात यह है कि फखर जमन इस कमेंट से गुस्सा नहीं हुए और हंसने लगे।

पाकिस्तान का अगला मुकाबला इंग्लैंड से 3 जून को होना है। पिछले मैच में बाउंस गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी हर किसी टीम के सामने आई थी, उम्मीद है इस मैच में पाकिस्तान होमवर्क करके आएगा और वर्ल्ड कप को रोमांचक बनाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल