1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ अभ्यास मैच: विराट कोहली ने बताई न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच में हार की वजह

IND vs NZ अभ्यास मैच: विराट कोहली ने बताई न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच में हार की वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2019 10:52 pm IST,  Updated : May 25, 2019 10:57 pm IST

विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अपनी योजना के अनुसार कार्यान्वयन नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले वॉर्म-अप मैच में चार विकेट खोकर 6 विकेट से जीत हासिल की।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि आसमान में बादल होने की स्थिति में भारतीय शीर्ष क्रम के विफल होने के बाद निचले क्रम को अगले हफ्ते शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के दौरान अपनी टीम को उबारने के लिये तैयार होना चाहिए। भारतीय टीम 39.2 ओवर में 179 रन पर सिमट गयी जिसमें केवल रविंद्र जडेजा 50 गेंद में 54 रन और हार्दिक पंड्या 37 गेंद में 30 रन ही बना सके।

कोहली ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अपनी योजना के अनुसार कार्यान्वयन नहीं कर सकी। न्यूजीलैंड की टीम ने 37.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 180 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल की।

कोहली ने कहा, ‘‘योजना के अनुसार नहीं चल सके। हालांकि आगे अच्छी चुनौती मिलेगी। इंग्लैंड में जब कुछ मैदानों पर आसमान में बादल छाये हों तो आप इस तरह की उम्मीद कर सकते हैं। 50 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद 180 रन बनाना अच्छा प्रयास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में कभी कभार शीर्ष क्रम विफल हो सकता है इसलिये हार्दिक ने रन जुटाये। महेंद्र सिंह धोनी ने दबाव कम किया और जडेजा का अर्धशतक जड़ना, कुछ सकाात्मक चीजें थीं।’’

भारत की गेंदबाजी के बारे में कोहली ने कहा, ‘‘हमने अच्छी गेंदबाजी की। वे चार-साढ़े चार प्रति ओवर से रन बना रहे थे और इसे देखा जाये तो हमने अच्छा किया। क्षेत्ररक्षक अहम भूमिका अदा करेंगे। हमें सभी तीनों विभागों में अच्छा होना होगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल