1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रॉस टेलर का खुलासा, भारत में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में लेना चाहते हैं हिस्सा

रॉस टेलर का खुलासा, भारत में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में लेना चाहते हैं हिस्सा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 24, 2020 05:12 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 05:12 pm IST

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने मंगलवार को कहा कि भारत में होने वाला 2023 विश्व कप निश्चित रूप से उनकी योजना में शामिल है।

रॉस टेलर का खुलासा,...- India TV Hindi
रॉस टेलर का खुलासा, भारत में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में लेना चाहते हैं हिस्सा Image Source : GETTY IMAGES

आकलैंड। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर ने मंगलवार को कहा कि भारत में होने वाला 2023 विश्व कप निश्चित रूप से उनकी योजना में शामिल है क्योंकि कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के बाद वह अपने लक्ष्य में अपने करियर को लंबा करने की उम्मीद लगाये हैं।

टेलर (36 वर्ष) ने हालांकि स्वीकार किया कि तीन और साल खेलना उनके लिये चुनौती होगी जिसके बाद वह विश्व कप से अलविदा कहना चाहेंगे। वह 27 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘2023 विश्व कप पहले फरवरी और मार्च में होना था। और अब विश्व कप अक्टूबर और नवंबर 2023 में होगा, जिसके लिये छह या सात महीने और बढ़ गये हैं।’’

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया साफ़, तय कार्यक्रम के तहत ही होगा एडिलेड टेस्ट

टेलर ने कहा, ‘‘आपके छोटे और लंबे समय के लक्ष्य होने चाहिए और वनडे विश्व कप निश्चित रूप से मेरी योजना का हिस्सा है। मुझे इसके लिये शायद चीजों को इसके हिसाब से बदलना होगा। मेरी उम्र भी कम नहीं हो रही। यह मायने नहीं रखता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा या नहीं लेकिन यह निश्चित रूप से मेरे लक्ष्य में से एक है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल