1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हमें भारत में पाक से ज्यादा प्यार मिलता है: शाहिद अफरीदी

हमें भारत में पाक से ज्यादा प्यार मिलता है: शाहिद अफरीदी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2016 02:36 pm IST,  Updated : Mar 13, 2016 03:42 pm IST

पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी और सीनियर आल राउंडर शोएब मलिक विश्व T-20 चैम्पियनशिप के लिये यहां पहुंचने के बाद हुए भव्य स्वागत से काफी खुश हैं, उन्होंने आज कहा कि उन्हें देश में किसी भी तरह की सुरक्षा की चिंता महसूस नहीं हुई।

shahid afridi- India TV Hindi
shahid afridi

कोलकाता: पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी और सीनियर आल राउंडर शोएब मलिक विश्व T-20 चैम्पियनशिप के लिये यहां पहुंचने के बाद हुए भव्य स्वागत से काफी खुश हैं, उन्होंने आज कहा कि उन्हें देश में किसी भी तरह की सुरक्षा की चिंता महसूस नहीं हुई।

पाकिस्तानी टीम सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद बीती रात यहां पहुंची, लेकिन सुरक्षा चिंताओं के कारण कई दिनों तक उनके यहां आने के फैसला टलता रहा था।

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ 19 मार्च को होने वाला विश्व टी20 मुकाबला धर्मशाला से हटाकर कोलकाता में कर दिया गया क्योंकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य के पूर्व सैनिकों के विरोध प्रदर्शन के बाद टीम को उचित सुरक्षा कवर मुहैया कराने में असमर्थता जाहिर की थी।

हालांकि अफरीदी और मलिक ने पाकिस्तान की सुरक्षा पर मीडिया में चल रही रिपोर्टों को खारिज किया। अफरीदी ने कहा, मुझे क्रिकेट खेलने मंे इतना मजा कहीं नहीं आता, जितना भारत में आता है। मैं अपने करियर के अंतिम चरण में हूं और मैं कह सकता हूं कि भारत में जितना प्यार मुझे मिला है, उसे हमेशा याद रखूंगा। हमें पाकिस्तान में भी इतना प्यार नहीं मिला है। उन्होंने कहा, यहां क्रिकेट को पसंद करने वाले लोग हैं, ऐसा ही पाकिस्तान में भी है। लेकिन अपने क्रिकेट करियर में मुझे भारत में खेलने में काफी मजा आया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल