कोलकाता: वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को खेले आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लिश टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था। कैरेबियाई टीम ने मार्लन सैमुएल्स के बेहतरीन नाबाद 85 रनों और कार्लोस ब्राथवेट (नाबाद 34 रन, 10 गेंद, एक चौका, 4 छक्के ) द्वारा अंतिम ओवर में लगाए गए चार लगातार छक्कों की मदद से 19.4 ओवरो में छह विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए।
ड्वायन ब्रावो ने भी 25 रन बनाए। 2010 के बाद दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करने से चूके इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने तीन विकेट लिए जबकि जोए रूट ने दो विकेट हासिल किए।इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से उसके स्टार बल्लेबाज जोए रूट ने सबसे अधिक 54 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने 36 रन जोड़े। डेविड विली ने 21 रनों की तेज पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से ब्राथवेट और ड्वायन ब्रावो ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि सैमुएल बद्री ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर दो विकेट हासिल लिए।
नहीं हुई थी वेस्टइंडीज की उम्दा शुरुआत:
उम्दा गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम को 155 पर रोक देने वाली वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स 7 गेंदे खेलकर सिर्फ 1 बना पवेलियन चले गए। वहीं पिछले मैच में फ्लॉप रहने वाले आतिशी बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला इस मैच में भी खामोश रहा और वो 2 गेंदों में 4 रन बना आउट हो गए। भारत के खिलाफ घातक बल्लेबाजी करने वाले सिमंस पहली ही गेंद पर LBW हो गए।
इंग्लैंड ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से उसके स्टार बल्लेबाज जोए रूट ने सबसे अधिक 54 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने 36 रन जोड़े। डेविड विली ने 21 रनों की तेज पारी खेली।