1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व टी-20 फ़ाइनल: इन 9 खिलाड़ियों में होगी जंग

विश्व टी-20 फ़ाइनल: इन 9 खिलाड़ियों में होगी जंग

 Written By: Feeroz Shaani
 Published : Apr 02, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 02:22 pm IST

नयी दिल्ली: कोलकता के ईडन गार्डंस में रविवार को वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड जहां न्यूज़ीलैंड जैसी शक्तिशाली टीम को हराकर फ़ाइनल में पहुंची है

darren sammy and eoin morgan- India TV Hindi
darren sammy and eoin morgan

नयी दिल्ली: कोलकता के ईडन गार्डंस में रविवार को वेस्ट इंडीज़ और इंग्लैंड के बीच टी-20 विश्व कप का फ़ाइनल मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड जहां न्यूज़ीलैंड जैसी शक्तिशाली टीम को हराकर फ़ाइनल में पहुंची है वहीं वेस्ट इंडीज़ ने दूसरे सेमीफ़ाइनल में ख़िताब की प्रबल दावेदार टीम इंडिया को हराया। इस तरह से देखा जाए तो फ़ाइनल बेहद रोचक होने वाला है क्योंकि दोनों ही टीमों में निर्भीक बल्लेबाज़ और क्वालिटी फ़ास्ट और स्पिनर बॉलर हैं।

मुंबई में लीग मैच में वेस्ट इंडीज़ ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था और इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी ओपनर क्रिस गेल ने जिन्होंने 45 बॉलों पर तूफ़ानी शतक ठोका था। गेल ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो अकेले दम पर मैच जितवा सकते हैं।

david willey and chris gayle
david willey and chris gayle

डेविड विली VS गेल का मुकाबला होगा रोचक

कोलकता में बॉल मूव करती है और इंग्लैंड को अगर गेल को रोकना है तो उन्हें शुरु में है आउट करना होगा। डेविड विली इंग्लैंड के बेहतरीन फ़ास्ट बॉलर हैं जो बॉल मूव कराते हैं। उन्होंने अपने ओपनिंग स्पैल में छह विकेट भी लिए हैं। इंग्लैंड के लिए बेहतर होगा कि विली गेल को शुरु में ज़्यादा से ज़्यादा बॉल खिलाएं।

chris jordan and chris gayle
chris jordan and chris gayle

क्रिस जॉर्डन की ताकत और गेल की कमजोरी

गेल को यॉर्कर बॉल खेलने में भी तकलीफ होती है और क्रिस जॉर्डन ऐसी बॉलें डालने में महारत रखते हैं।

अब एक नज़र डालते हैं दोनों टीमों के उन खिलाड़ियों पर जिनके बीच होगी ट्राफ़ी के लिए जंग।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल