1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा कहा मुर्तज़ा ने

World T20: जीत के साथ शुरुआत करना अच्छा कहा मुर्तज़ा ने

 Written By: IANS
 Published : Mar 10, 2016 06:12 pm IST,  Updated : Mar 10, 2016 06:12 pm IST

धर्मशाला: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा का कहना है कि विश्व कप टी-20 की शुरुआत जीत के साथ करने से वह काफी खुश हैं। बांग्लादेश ने विश्व कप के अपने पहले क्वालीफाइंग

mashrafe mortaza- India TV Hindi
mashrafe mortaza

धर्मशाला: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा का कहना है कि विश्व कप टी-20 की शुरुआत जीत के साथ करने से वह काफी खुश हैं। बांग्लादेश ने विश्व कप के अपने पहले क्वालीफाइंग मुकबाले में बुधवार को नीदरलैंड्स को आठ विकेट से शिकस्त दी थी। वेबसाइट बीडीन्यूज24 डॉट कॉम के मुताबिक, मशरफे का मानना है कि अगर वह मैच हार जाते तो इसके लिए कोई बहाना नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह आने वाले मैच में इस जीत से मिले आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।

मशरफे ने बुधवार को कहा, "जीत काफी अहम थी। अगर हम हार जाते तो इसके लिए कोई बहाना नहीं चलता। हम जीत गए, यह ज्यादा जरूरी है। विपक्षी टीम कोई भी हो, जीत महत्वपूर्ण होती है।"

तकरीबन एक साल के बाद बांग्लादेश अपने घर से बाहर खेल रही है। टीम दो दिन पहले ही धर्मशाला पहुंच गई थी।

मशरफे ने इस पर कहा, "हमने जैसा सोचा था हालात उससे बिल्कुल अलग थे। हमने सोचा था कि विकेट तेज और उछाल भरा होगा लेकिन विकेट काफी धीमा था। मुझे उम्मीद है कि हम अगले मैच में पहले से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।"

बांग्लादेश का अगला मुकाबला शुक्रवार को आयरलैंड से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल